दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

आपूर्ति शृंखला मंत्रिस्तरीय मंच

  • 24 Aug 2022
  • 4 min read

हाल ही में अमेरिकी विदेश विभाग ने वैश्विक चुनौती पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपूर्ति शृंखला मंत्रिस्तरीय मंच, 2022 पर एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया जिसमें COVID-19 महामारी, युद्ध और संघर्ष एवं जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे शामिल हैं।

आपूर्ति शृंखला मंत्रिस्तरीय मंच:

  • परिचय:
    • जुलाई 2022 को, संयुक्त राज्य अमेरिका ने निकट अवधि की आपूर्ति शृंखला व्यवधानों को कम करने के उद्देश्य से आपूर्ति शृंखला मंत्रिस्तरीय मंच की मेजबानी की और भविष्य के व्यवधानों से बचने के लिये आपूर्ति शृंखला में लचीलापन लाने के लिये सहयोग की अपील की।
  • उद्देश्य:
    • लचीली आपूर्ति शृंखला:
      • अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी के आधार पर सामूहिक रूप से दीर्घकालिक लचीली आपूर्ति शृंखला का निर्माण।
        • भागीदार देशों का उद्देश्य पारदर्शिता, विविधीकरण, सुरक्षा और स्थिरता सहित विभिन्न वैश्विक आपूर्ति शृंखला सिद्धांतों का पालन करना है।
    • पारदर्शिता:
      • आपूर्ति शृंखला को अनुकूलित करने के लिये निजी क्षेत्र, नागरिक समाज, सरकार के विभिन्न स्तरों और अन्य संबंधित हितधारकों के परामर्श से पारदर्शिता को बढ़ावा देना जो प्रतिभागियों के घरेलू कानूनों और अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप हो।
    • विविधीकरण और वैश्विक क्षमता:
      • विविधीकरण को बढ़ावा देना, सामग्री और लागत के बहुविश्वसनीय तथा टिकाऊ स्रोतों , मध्यवर्ती सामान और प्राथमिकता क्षेत्रों में तैयार माल, लॉजिस्टिक बुनियादी ढाँचे के लिये वैश्विक क्षमता में वृद्धि करना एवं हमारी अर्थव्यवस्थाओं को व्यवधानों के प्रति कम संवेदनशील बनाने के लिये आपूर्ति शृंखलाओं के लचीलेपन को बढ़ाना। .
    • वहनीयता:
    • भागीदार अर्थव्यवस्थाएँ:
      • ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, यूरोपीय संघ, फ्राँस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, नीदरलैंड, कोरिया गणराज्य, सिंगापुर, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका .

भारत की संबंधित पहल 

  • सप्लाई चैन रेज़ीलिएंस इनीशिएटिव (SCRI):
    • भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सप्लाई चैन रेज़ीलिएंस इनीशिएटिव (SCRI) वर्ष 2021 में शुरू की गई।
    • इस पहल का लक्ष्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थायी, संतुलित और समावेशी विकास को प्राप्त करने के लिये आपूर्ति शृंखला को बेहतर तथा अधिक लचीला बनाना है।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न (PYQs)

प्रश्न: ‘चतुर्भुज सुरक्षा संवाद’ (QUAD) वर्तमान समय में स्वयं को एक सैन्य गठबंधन से व्यापार गुट के रूप में परिवर्तित कर रहा है। चर्चा कीजिये। (मुख्य परीक्षा, 2020)

स्रोत: इकोनॉमिक टाइम्स

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow