इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

स्लिनेक्स-22

  • 08 Mar 2022
  • 3 min read

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास स्लिनेक्स (श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास) का नौवाँ संस्करण विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है।

  • SLINEX का 8वाँ संस्करण अक्तूबर, 2020 में श्रीलंका के त्रिंकोमाली में आयोजित किया गया था।

प्रमुख बिंदु

  • परिचय:
    • अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है; विशाखापत्तनम में बंदरगाह चरण और उसके बाद बंगाल की खाड़ी में समुद्री चरण।
      • बंदरगाह चरण में पेशेवर, सांस्कृतिक, खेल और सामाजिक आदान-प्रदान शामिल होंगे।
      • समुद्री चरण में सतह और वायु-रोधी फायरिंग अभ्यास, नाविक विकास, क्रॉस डेक फ्लाइंग सहित विमानन संचालन, उन्नत सामरिक युद्धाभ्यास और समुद्र में विशेष बल संचालन शामिल होंगे।
  • बेड़ा:
    • श्रीलंका नौसेना का प्रतिनिधित्व एक उन्नत अपतटीय गश्ती पोत SLNS सयूराला और भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व INS किर्च, एक निर्देशित मिसाइल कार्वेट द्वारा किया जा रहा है।
    • भारतीय नौसेना के अन्य प्रतिभागी,
  • उद्धेश्य:
    • इसका उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच बहुआयामी समुद्री संचालन के लिये परस्पर सहयोग को बढ़ाना, आपसी समझ में सुधार करना तथा सर्वोत्तम प्रथाओं एवं प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करना है।
    • यह भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ की नीति और दोनों देशों के बीच तालमेल को दर्शाता है जो भारतीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण 'सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिये सुरक्षा और विकास- Security and Growth for all in the Region) के अनुरूप है।

भारत और श्रीलंका के बीच अन्य अभ्यास:

विगत वर्षों के प्रश्न

हैंड-इन-हैंड 2007' को भारतीय सैन्य अधिकारियों और निम्नलिखित में से किस देश की सेना के अधिकारियों द्वारा एक संयुक्त आतंकवाद विरोधी सैन्य प्रशिक्षण आयोजित किया गया था? (2008)

(a) चीन
(b) जापान
(c) रूस
(d) अमेरिका

उत्तर: (a) 

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow