दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

सर क्रीक

  • 04 Oct 2025
  • 16 min read

स्रोत: द हिंदू

भारत के रक्षा मंत्री ने कहा है कि सर क्रीक क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा किसी भी आक्रामक कार्रवाई का कड़ा जवाब दिया जाएगा, जो भारत की तत्परता और सतर्कता को दर्शाता है।

  • सर क्रीक: यह गुजरात के कच्छ के रण के दलदली क्षेत्रों में 96 किलोमीटर लंबा ज्वारीय जलमार्ग है, जो भारत के कच्छ क्षेत्र और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच सीमा बनाता है और अरब सागर में खुलता है।
    • ऐतिहासिक रूप से इसे बाण गंगा के नाम से जाना जाता था, जिसे औपनिवेशिक काल में एक ब्रिटिश अधिकारी के नाम पर "सर क्रीक" नाम दिया गया।
  • सर क्रीक विवाद: यह विवाद समुद्री सीमा की भिन्न व्याख्याओं के इर्द-गिर्द केंद्रित है। वर्ष 1947 के बाद, कच्छ भारत में और सिंध पाकिस्तान में चला गया।
    • पाकिस्तान वर्ष 1914 के एक संकल्प के तहत पूरे सर क्रीक पर दावा करता है। हालाँकि, भारत का तर्क है कि उसी संकल्प में थालवेग सिद्धांत का भी उल्लेख है, जो सीमा को नौगम्य जलमार्ग के मध्य भाग के अनुसार निर्धारित करता है।
      • भारत अपने दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिये वर्ष 1925 के एक मानचित्र और मध्य-चैनल स्तंभों का हवाला देता है और यह मानता है कि उच्च ज्वार के दौरान क्रीक नौगम्य है, इसलिये सीमा को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार मध्य-चैनल के साथ तय किया जाना चाहिये।
    • पाकिस्तान का तर्क है कि थालवेग सिद्धांत केवल नदियों पर लागू होता है और उनका दावा है कि सर क्रीक नौगम्य नहीं है, इसलिये इसे लागू नहीं किया जाना चाहिये।
  • सर क्रीक का महत्व:
    • रणनीतिक महत्त्व: सर क्रीक एक संवेदनशील सीमा क्षेत्र है, जहाँ भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक रूप से टकराव रहा है। क्रीक पर नियंत्रण समुद्री सुरक्षा, निगरानी और रक्षा तत्परता को प्रभावित करता है।
    • आर्थिक महत्त्व: यह एशिया के सबसे बड़े मछली पकड़ने वाले क्षेत्रों में से एक है, जहाँ हज़ारों मछुआरे काम करते हैं। इस समुद्र तल में संभावित तेल और गैस भंडार भी हो सकते हैं।
    • पारिस्थितिक महत्त्व: क्रीक एक पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र है, जहाँ फ्लेमिंगो और अन्य प्रवासी पक्षी रहते हैं, जो इसे जैव विविधता संरक्षण के लिये महत्त्वपूर्ण बनाता है।

और पढ़ें: भारत के विवादित क्षेत्र

close
Share Page
images-2
images-2