फ्रीडम सेल | 50% डिस्काउंट | 10 से 14 अगस्त तक  कॉल करें
ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

वर्ष 1987 की INF संधि से अलग हुआ रूस

  • 07 Aug 2025
  • 15 min read

स्रोत: AIR

रूस ने औपचारिक रूप से मध्यम दूरी परमाणु शक्ति (Intermediate-Range Nuclear Forces- INF) संधि 1987 से स्वयं को अलग कर लिया है।

  • INF संधि (1987) के बारे में: अमेरिका और सोवियत संघ द्वारा हस्ताक्षरित इस संधि ने 500-5,500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली सभी ज़मीनी बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलों पर प्रतिबंध लगा दिया। इसका उद्देश्य परमाणु खतरे को कम करना तथा वैश्विक हथियार नियंत्रण को बढ़ावा देना था।
    • अमेरिका ने वर्ष 2019 में INF संधि से बाहर निकलने का निर्णय लिया, यह आरोप लगाते हुए कि रूस इस संधि का उल्लंघन कर रहा है, जिससे संधि की प्रासंगिकता पहले ही कमज़ोर हो चुकी थी।
  • रूस के संधि से अलग होने का कारण: रूस ने दावा किया है कि संधि की शर्तें अब अस्तित्व में नहीं हैं तथा उसने फिलीपींस में अमेरिका द्वारा टायफॉन मिसाइल प्रणालियों की तैनाती और ऑस्ट्रेलिया में हुए मिसाइल अभ्यास (टैलिसमैन सेबर अभ्यास) को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये प्रत्यक्ष खतरा बताया।
  • वैश्विक सुरक्षा पर प्रभाव: इससे परमाणु हथियारों की होड़ फिर से शुरू होने की आशंका बढ़ जाएगी तथा वैश्विक अप्रसार एवं हथियार नियंत्रण प्रयास कमज़ोर हो जाएंगे।
  • अन्य प्रमुख परमाणु हथियार नियंत्रण संधियाँ:

NPT CTBT

और पढ़ें: परमाणु निरस्त्रीकरण: भारत का संतुलक कार्य

close
Share Page
images-2
images-2