ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

रेड एडमिरल बटरफ्लाई

  • 05 May 2025
  • 2 min read

स्रोत: द हिंदू

रेड एडमिरल बटरफ्लाई/तितली (Vanessa atalanta) को पहली बार भारत के हिमाचल प्रदेश में धौलाधार पर्वत शृंखला में देखा गया है।

  • आकार और कुल: रेड एडमिरल तितली निम्फालिडे कुल से संबंधित है और इसके पंखों का विस्तार 67-72 मिमी (नर से मादा) तक होता है।
    • आकृति की दृष्टि से रेड एडमिरल इंडियन रेड एडमिरल (Vanessa indica) जैसी है लेकिन इसे इसकी संकरी, गहरी रेड रंग की डिस्कल पट्टी तथा ऊपरी अग्र पंख में धब्बे की उपस्थिति (यह विशेषता भारतीय प्रजातियों में अनुपस्थित होती है) द्वारा पहचाना जा सकता है।
  • वैश्विक वितरण: रेड एडमिरल तितली उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप तथा एशिया में मिलती है (चीन, मंगोलिया या अफगानिस्तान से कोई पुष्ट रिकॉर्ड नहीं)।
  • अधिवास: यह शहरी और अशांत परिदृश्यों में सामान्य है लेकिन इसे आर्द्र वन क्षेत्रों और आर्द्रभूमि में भी देखा जाता है। इसे जीवित रहने के लिये जल, खनिज एवं शर्करा की आवश्यकता होती है।
  • व्यवहार: नर रेड एडमिरल्स अत्यधिक प्रादेशिक होते हैं और अक्सर अपने बसेरा स्थलों से प्रतिद्वंद्वियों को भगा देते हैं।
    • इसके लार्वा स्टिंगिंग नेटल (Urtica dioica) पर फीड करते हैं, जिसकी पश्चिमी हिमालय में प्रचुरता मात्रा है।
  • जलवायु अनुकूलन: यह प्रजाति विविध पौधों पर फीड करने के कारण जलवायु परिवर्तन के प्रति अधिक अनुकूल है लेकिन इसे आवास की हानि एवं फीड वाले पौधों की आबादी को प्रभावित करने वाले पर्यावरणीय परिवर्तनों से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Vanessa_atalanta

और पढ़ें: तितलियों का अनुकूलन और उद्विकास प्रक्रियाएँ

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow