इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 28 सितंबर, 2023

  • 28 Sep 2023
  • 6 min read

शहीद भगत सिंह जयंती

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री ने शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

  • 26 सितंबर, 1907 को पंजाब के जालंधर दोआब ज़िले में जन्मे भगत सिंह ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • वह हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) के सदस्य थे, बाद में इसका नाम बदलकर हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) कर दिया गया।
  • उन्होंने नौज़वान भारत सभा नामक एक उग्रवादी युवा संगठन की शुरुआत की।
  • लाला लाजपत राय की मृत्यु का बदला लेने की तलाश में, भगत सिंह और उनके साथियों ने गलती से पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की हत्या कर दी, जिसके कारण वे लाहौर षडयंत्र मामले में शामिल हो गए।
    • सॉन्डर्स की हत्या और सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली में बमबारी के विरोध में भगत सिंह को बाद में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया, उन्हें इसमें दोषी पाया गया और 23 मार्च, 1931 को फाँसी दे दी गई।
  • उनके सम्मान में  प्रत्येक 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है।
  • उल्लेखनीय रचनाएँ: "मैं नास्तिक क्यों हूं: एक आत्मकथात्मक विमर्श  (Why I Am an Atheist: An Autobiographical Discourse)" और "द जेल नोटबुक एंड अदर राइटिंग्स।"

और पढ़ें… शहीद भगत सिंह जयंती

बोल्सन कछुआ

और पढ़ें… वन्यजीवों पर जलवायु परिवर्तन कालिएंडर पेस, इंटरनेशनल हॉल ऑफ फेम में शामिल

इंटरनेशनल हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए लिएंडर पेस

  • हाल ही में कई ग्रैंड स्लैम विजेता लिएंडर पेस वर्ष 2024 में खिलाड़ी वर्ग में इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम (ITHF) के लिये नामित होने वाले पहले एशियाई पुरुष खिलाड़ी बने।
    • चीनी खिलाड़ी ली ना, वर्ष 2019 में ITHF के लिये नामित होने वाली पहली एशियाई महिला खिलाड़ी बनीं।
    • पूर्व भारतीय खिलाड़ी विजय अमृतराज को भी योगदानकर्ता श्रेणी में नामित किया गया था।
    • लिएंडर पेस ने युगल और मिश्रित युगल पारी में 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।
    • इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम (ITHF), टेनिस खेल को समर्पित एक प्रतिष्ठित संस्थान एवं संग्रहालय है। न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित यह संस्थान टेनिस के लिये ऑफिसियल हॉल ऑफ फेम के रूप में कार्य करता है। इसके द्वारा टेनिस में उत्कृष्ट व्यक्तियों और संगठनों की उपलब्धियों एवं योगदान को प्रोत्साहन दिया जाता है।

और पढ़ें.. ग्रैंड स्लैम, लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स 

पर्यटन मंत्रालय द्वारा 'ट्रैवल फॉर लाइफ' लॉन्च 

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने विश्व पर्यटन दिवस 2023 (27 सितंबर) पर 'ट्रैवल फॉर लाइफ' कार्यक्रम का वैश्विक रूप से आयोजन किया। यह कार्यक्रम मिशन लाइफ का भाग है, साथ ही इसका उद्देश्य सतत् पर्यटन को बढ़ावा देना है।

और पढ़ें… भारत में पर्यटन, राष्ट्रीय पर्यटन दिवस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2