दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2023

  • 10 May 2023
  • 6 min read

हाल ही में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2023 के विजेताओं की घोषणा की गई। यह पुरस्कार वर्ष 2020 के बाद पहली बार पेरिस में व्यक्तिगत रूप से आयोजित किया गया है। 

प्रमुख बिंदु 

  • परिचय: 
    • ये पुरस्कार प्रतिवर्ष, वर्ष की सबसे बड़ी और प्रेरणादायक खेल जीत का सम्मान करने हेतु प्रदान किये जाते हैं, साथ ही लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड के काम को प्रदर्शित करते हैं।
    • पहला लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड समारोह 25 मई, 2000 को हुआ था।
      • अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स इस पुरस्कार के पहले विजेता थे।
    • इसे प्रायः खेलों का ऑस्कर कहा जाता है।

  • पुरस्कार श्रेणियाँ:
    • लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 
      • वर्ष 2023 का विजेता: लियोनेल मेस्सी (अर्जेंटीना) 
      • लियोनेल मेसी स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर (2020 में) से सम्मानित होने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं
    • लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर 
      • वर्ष 2023 का विजेता: शैली-एन फ्रेज़र-प्रिस (जमैका) 
    • लॉरियस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर   
      • वर्ष 2023 का विजेता: अर्जेंटीना पुरुष फुटबॉल टीम
    • लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर
      • वर्ष 2023 का विजेता: कार्लोस अल्कराज (स्पेन)
    • लॉरियस वर्ल्ड कमबैक ऑफ द ईयर
      • वर्ष 2023 का विजेता: क्रिश्चियन एरिक्सन (डेनमार्क)
    • लॉरियस वर्ल्ड एक्शन स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर
      • वर्ष 2023 का विजेता: एलीन गु (चीन) 
    • लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड 
      • वर्ष 2023 का विजेता: टीमअप (वैश्विक) 
        • टीमअप (TeamUp) वॉर चाइल्ड, सेव द चिल्ड्रन और यूनिसेफ नीदरलैंड द्वारा विकसित एक मनोवैज्ञानिक-सामाजिक समर्थन हस्तक्षेप है, जो कठिन परिस्थितियों में बच्चों के तनाव और चिंता को दूर करने में मदद करता है।
    • लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर विद अ डिसेबिलिटी
      • वर्ष 2023 की विजेता: कैथरीन डेब्रूनर (स्विट्ज़रलैंड)
      • दिव्यांगता वाले विश्व एथलीट ऑफ द ईयर की शॉर्टलिस्ट अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति द्वारा प्रदान की जाती है।
  • महत्त्वपूर्ण पुरस्कार विजेता: 
    • सबसे ज़्यादा अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड रोज़र फेडरर के नाम है। स्विस टेनिस खिलाड़ी ने छह पुरस्कार जीते हैं जिनमें पाँच स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर और एक कमबैक ऑफ द ईयर के लिये है।
    • सबसे अधिक महिला पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड सेरेना विलियम्स के नाम है।
    • लियोनेल मेसी, जिन्होंने वर्ष 2022 में अर्जेंटीना को विश्व कप तक पहुँचाया, लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर जीतने वाले पहले एथलीट बने और वर्ष 2023 में उन्होंने लॉरियस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर अवार्ड भी जीता।
  • पुरस्कारों की अन्य श्रेणियाँ: 
    • इन नियमित सात पुरस्कारों के अतिरिक्त कुछ और पुरस्कार हैं जिन्हें सम्मानित किया गया जो कि विवेकाधीन पुरस्कार हैं। इसमें शामिल है: 
      • लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
      • स्पोर्ट फॉर गुड अवार्ड
      • स्पिरिट ऑफ स्पोर्ट अवार्ड 
      • असाधारण उपलब्धि पुरस्कार
      • खेल प्रेरणा पुरस्कार

UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न

प्रिलिम्स:  

प्रश्न. वर्ष 2000 में स्थापित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इस पुरस्कार के प्रथम विजेता अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स थे।
  2. यह पुरस्कार अधिकांश 'फॉर्मूला वन' खिलाड़ियों द्वारा प्राप्त किया गया है।
  3. यह पुरस्कार रोजर फेडरर को दूसरों की तुलना में सबसे अधिक बार प्राप्त हुआ है।

 उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं?

(a) केवल 1 और 2  
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3 
(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (c) 

  • लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स प्रमुख वैश्विक खेल पुरस्कार हैं। प्रथम बार वर्ष 2000 में आयोजित यह वार्षिक कार्यक्रम सबसे बड़ी और प्रेरणादायक खेल जीत का सम्मान करता है और लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड के कार्य को प्रदर्शित करता है।
  • अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स इस पुरस्कार के पहले विजेता थे। अतः कथन 1 सही है।
  • अभी तक यह पुरस्कार पुरुष फुटबॉल टीम (6 बार) के खिलाड़ियों को मिलता रहा है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
  • रोजर फेडरर (5 बार) ने यह पुरस्कार प्राप्त किया है, उसैन बोल्ट (4 बार) और नोवाक जोकोविच (4 बार) ने सबसे अधिक बार यह पुरस्कार प्राप्त किया है। अतः कथन 3 सही है।
  • अतः विकल्प (C) सही है।

स्रोत : द हिंदू

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow