इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

रोलैंड-गैरोस

  • 08 Jun 2023
  • 6 min read

पेरिस के स्टेड रोलैंड-गैरोस में 28 मई से 11 जून, 2023 तक रोलैंड-गैरोस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, इसे फ्रेंच ओपन भी कहा जाता है।

रोलैंड-गैरोस:

  • परिचय:  
    • रोलैंड-गैरोस ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन टेनिस जैसे चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में से एक है। यह पेरिस, फ्राँस में स्टेड रोलैंड-गैरोस में दो सप्ताह से अधिक समय तक आयोजित किया जाता है।
    • क्ले कोर्ट पर खेला जाने वाला यह एकमात्र ग्रैंड स्लैम इवेंट है, जो इसे दुनिया में सबसे अधिक शारीरिक और रणनीतिक रूप से चुनौतीपूर्ण टूर्नामेंट बनाता है।
  • रोलैंड-गैरोस का इतिहास और महत्त्व:  
    • इस टूर्नामेंट और स्थल का नाम एक फ्राँसीसी एविएटर रोलैंड-गैरोस के नाम पर रखा गया है, जो वर्ष 1913 में पूरे भूमध्य सागर क्षेत्र में उड़ान भरने वाले पहले व्यक्ति थे।
      • वह प्रथम विश्व युद्ध के दौरान हवाई युद्ध के अग्रणी सैनिक भी थे जिनकी वर्ष 1918 में युद्ध के दौरान मौत हो गई।
    • यह टूर्नामेंट पहली बार वर्ष 1891 में केवल फ्राँसीसी खिलाड़ियों के लिये एक राष्ट्रीय चैंपियनशिप के रूप में आयोजित किया गया था।  
      • यह वर्ष 1925 में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिये शुरू किया गया तथा वर्ष 1928 में पुनः अपनी मूल स्थिति पर आ गया।
      • यह वर्ष 1968 में "ओपन" टूर्नामेंट में शामिल होने वाला पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट था जिसमें शौकिया और पेशेवर खिलाड़ी दोनों प्रतिस्पर्द्धा कर सकते थे।

नोट: रफाल नडाल ने रोलैंड-गैरोस में रिकॉर्ड 14 खिताब जीते हैं जिसमें वर्ष 2005 से 2008 तक लगातार चार तथा वर्ष 2010 से 2014 तक लगातार पाँच खिताब शामिल हैं। उनके पास सर्वाधिक मैच जीतने (105) और टूर्नामेंट में सबसे अधिक जीत प्रतिशत (98.2%) का रिकॉर्ड भी है। दुर्भाग्य से वह वर्ष 2023 के रोलैंड-गैरोस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले रहे हैं।

प्रमुख विशेषताएँ:  

  • फ्रेंच फेयर: रोलैंड-गैरोस न केवल एक टेनिस टूर्नामेंट है बल्कि एक सांस्कृतिक और कलात्मक कार्यक्रम भी है जो फ्रेंच स्वभाव एवं लालित्य को प्रदर्शित करता है।
  • कोर्ट: रोलैंड-गैरोस में 20 कोर्ट हैं जिनमें तीन मुख्य कोर्ट शामिल हैं: कोर्ट फिलिप- चेट्रियर, कोर्ट सुजैन- लेग्लेन और कोर्ट सिमोन- मैथ्यू। 
    • ये कोर्ट क्रश्ड ब्रिक और चूना पत्थर से बने होते हैं जो उन्हें अपना विशिष्ट लाल रंग देते हैं तथा गेंद की गति को धीमा कर देते हैं।
  • प्रमुख ट्राफियाँ: इस आयोजन में दो सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफियाँ हैं: पुरुषों हेतु कूप डेस मस्किटियर (मस्किटियर्स ट्रॉफी) और महिलाओं के लिये कूप सुज़ैन-लेंग्लेन (सुज़ैन लेंग्लेन ट्रॉफी) हैं।
    • ट्रॉफियों का नाम चार फ्राँसीसी टेनिस दिग्गजों के नाम पर रखा गया है: पुरुषों के लिये रेने लैकोस्टे, जीन बोरोत्रा, हेनरी कोकेट और जैक्स ब्रुगनॉन और महिलाओं हेतु सुज़ैन लेंग्लेन। 

ग्रैंड स्लैम:  

  • ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट, जिन्हें मेजर टूर्नामेंट भी कहा जाता है, चार सबसे महत्त्वपूर्ण वार्षिक टेनिस कार्यक्रम हैं।
  • ग्रैंड स्लैम कार्यक्रम में जनवरी के मध्य में ऑस्ट्रेलियन ओपन, मई के अंत से जून की शुरुआत तक फ्रेंच ओपन, जून-जुलाई में विंबलडन और अगस्त-सितंबर में यूएस ओपन शामिल हैं।
    •  प्रत्येक टूर्नामेंट दो सप्ताह की अवधि में खेला जाता है।
  • ऑस्ट्रेलियाई और संयुक्त राज्य अमेरिका के टूर्नामेंट- हार्ड कोर्ट परखेले जाते हैं, फ्रेंच- मिट्टी पर और विंबलडन- घास पर खेले जाते हैं।
    • विंबलडन सबसे पुराना है, जिसकी स्थापना वर्ष 1877 में हुई थी, इसके बाद 1881 में यूएस ओपन, 1891 में फ्रेंच ओपन और 1905 में ऑस्ट्रेलियन ओपन की स्थापना हुई।
  • नोवाक जोकोविच ने वर्ष 2023 का ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर राफेल नडाल के सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी की।   

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रश्न. 44वें शतरंज ओलंपियाड, 2022 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2023) 

  1. ऐसा पहली बार था जब शतरंज ओलंपियाड का आयोजन भारत में किया गया था।
  2. आधिकारिक शुभंकर का नाम 'थम्बी' रखा गया था।
  3. वेरा मेनचिक कप ओपन सेक्शन में विजेता टीम की ट्रॉफी है।
  4. हैमिल्टन-रसेल कप महिला वर्ग में विजेता टीम की ट्रॉफी है।

उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं? 

(a) केवल एक 
(b) केवल दो
(c) केवल तीन
(d) सभी 

उत्तर: (b) 

स्रोत: द हिंदू

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2