इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 22 सितंबर, 2023

  • 22 Sep 2023
  • 5 min read

ओमेगा ब्लॉकिंग

हाल ही लीबिया में आई विनाशकारी बाढ़ को ओमेगा वायुमंडलीय अवरोधन की घटना के लिये ज़िम्मेदार ठहराया जा सकता है।

  • ओमेगा ब्लॉकिंग एक मौसम संबंधी घटना है जो तब होती है जब एक उच्च दाब प्रणाली दो कम दाब वाली प्रणालियों के बीच जकड़ ली जाती है या दब जाती है, तो इससे एक पैटर्न बनता है जो ग्रीक अक्षर ओमेगा (Ω) जैसा दिखता है।
    • यह स्थान और मौसम के आधार पर चरम मौसमी घटनाओं, जैसे- ग्रीष्म लहर, सूखा और बाढ़ का कारण बन सकता है। 
    • इन घटनाओं का अनुमान लगाना कठिन है और इससे व्यापक क्षति तथा जीवन की हानि हो सकती है।
    • इन्हें पिछले चरम मौसम की घटनाओं से जोड़ा गया है, जिसमें वर्ष 2011 में पाकिस्तान में बाढ़, वर्ष 2008 में उत्तर-पश्चिमी ईरान में अत्यधिक वर्षा और वर्ष 2019 में फ्राँस तथा जर्मनी में ग्रीष्म लहर शामिल हैं।

और पढ़ें…  जलवायु परिवर्तन: आर्थिक विकास में एक बाधा

कनाडा में भारतीय वीज़ा सेवा निलंबित

भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव बढ़ने के कारण भारत सरकार ने कनाडा में वीज़ा सेवाओं को निलंबित कर दिया है, जिससे कई यात्री प्रभावित हुए हैं और राजनयिक संबंधों के भविष्य के बारे में प्रश्न उठने लगे हैं।

  • वीज़ा सेवा निलंबन से वैध प्रवासी भारतीय नागरिक (OCI) कार्डधारक या वैध दीर्घकालिक भारतीय वीज़ा वाले भारतीय मूल के कनाडाई प्रभावित नहीं होंगे।
    • OCI कार्डधारकों को भारत में आजीवन प्रवेश का विशेषाधिकार प्राप्त है, जिससे उन्हें अनिश्चित काल तक देश में रहने और कार्य करने की अनुमति मिलती है।
  • जिन कनाडाई लोगों के पास वैध भारतीय वीज़ा है, वे निलंबन से प्रभावित नहीं होंगे। उनका वीज़ा अगली सूचना तक वैध रहेगा।
  • कनाडा ने अभी तक भारतीय वीज़ा आवेदकों पर प्रतिबंध नहीं लगाया है, लेकिन मौजूदा स्थिति के जवाब में पारस्परिक उपायों पर विचार कर सकता है।

और पढ़ें… भारत और कनाडा संबंधों में गिरावट, भारत-कनाडा संबंधों पर खालिस्तान का साया, प्रवासी भारतीय नागरिक (OCI)

SIMBEX 2023

भारतीय नौसेना के जहाज़ रणविजय और कावारत्ती तथा पनडुब्बी INS सिंधुकेसरी सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (SIMBEX), 2023 में भाग लेने के लिये सिंगापुर पहुँचे।

और पढ़ें… सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास, भारत-सिंगापुर संबंध

सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण (GCES) हेतु मोबाइल एप्लीकेशन और वेब पोर्टल

हाल ही में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण (GCES) के लिये मोबाइल एप्लीकेशन और वेब पोर्टल का शुभारंभ किया गया।

  • इसका उद्देश्य पूरे देश में कृषि पद्धतियों में बदलाव लाना है।
  • पोर्टल एवं एप गाँव-गाँव के आधार पर GCES योजना तथा भूखंड विवरण सहित उपज अनुमान का एक विस्तृत संग्रह उपलब्ध कराते हैं, विशेषकर जहाँ पर फसल कटाई के लिये प्रायोगिक परीक्षण किये जाते हैं।
  • भूमि-संदर्भ: भूमि-संदर्भ इस मोबाइल एप्लीकेशन की प्रमुख विशेषताओं में से एक है, जो प्राथमिक उपयोगकर्ताओं को प्रायोगिक भूखंड की सीमा निर्धारित करने और इसके माध्यम से भूखंड के साथ-साथ फसलों की तस्वीरें अपलोड करने में सक्षम बनाता है। यह सुविधा डेटा की पारदर्शिता एवं सटीकता भी सुनिश्चित करेगी।

और पढ़ें… कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, डिजिटल इंडिया

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2