इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 15 जून, 2023

  • 15 Jun 2023
  • 7 min read

भारतीय अल्ट्रा-रिच इंडिविज़ुअल्स का बहिर्वाह प्रवास

हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा जारी हेनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट, 2023 के अनुसार, भारत में वर्ष 2023 में 6,500 हाई नेट-वर्थ इंडिविज़ुअल्स (HNWI) के कुल बहिर्वाह का अनुमान है, जिससे यह अल्ट्रा-रिच इंडिविज़ुअल्स के बहिर्वाह प्रवास के मामले में दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला देश बन जाएगा, हालाँकि चीन अभी भी प्रथम स्थान पर है। यह रिपोर्ट HNWI को 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर या उससे अधिक की निवेश योग्य संपत्ति के रूप में परिभाषित करती है, जो रुपए के संदर्भ में 8.2 करोड़ या उससे अधिक के बराबर है। यह प्रवृत्ति वर्ष 2022 के ऐसे 7,500 व्यक्तियों के पिछले बहिर्वाह का अनुसरण करती है। इसके विपरीत वर्ष 2023 में HNWI के कुल बहिर्वाह के मामले में ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, संयुक्त राज्य अमेरिका एवं स्विट्ज़रलैंड के शीर्ष स्थान पर रहने की उम्मीद है। HNWI जनसंख्या के आधार पर विश्व के सबसे धनी देशों में भारत 10वें स्थान पर है। इसमें 3,44,600 HNWI, 1,078 सेंटी-मिलियनेयर्स एवं 123 अरबपति हैं। इसकी तुलना में चीन में 7,80,000 HNWI तथा 285 अरबपति हैं, जबकि अमेरिका, जिसकी आबादी महज 340 मिलियन है, में 52,70,000 HNWI व 770 अरबपति हैं। W10 समूह, जिसमें अमेरिका, जापान, चीन, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्राँस और भारत शामिल हैं, सबसे अधिक HNWI वाले शीर्ष 10 देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं

और पढ़ें…मानव प्रवासन: कारण और प्रभाव

जोकोविच और स्वोटेक ने फ्रेंच ओपन में ऐतिहासिक जीत दर्ज की 

नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन, 2023 में रोलैंड-गैरोस में अपना तीसरा खिताब हासिल कर इतिहास रचने के साथ सबसे सफल पुरुष एकल टेनिस खिलाड़ी के रूप में अपनी स्थिति दर्ज की। धीमी शुरुआत के बावजूद 36 वर्षीय इस सर्बियाई खिलाडी ने नाॅर्वे के अपने प्रतिद्वंद्वी कैस्पर रूड को सीधे सेटों में 7-6 (1), 6-3, 6-5 से मात दी। इस जीत के साथ जोकोविच ने 23वाँ प्रमुख पुरुष एकल मुकाबले में जीत दर्ज की है और इस खेल के इतिहास में अन्य सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने ओपन एरा में सबसे ज़्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के सेरेना विलियम्स के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। इस बीच महिला वर्ग में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियाटेक ने रोलैंड गैरोस में सफलता के साथ अपना खिताब बनाए रखा। कैरोलिना मुचोवा के खिलाफ रोमांचक फाइनल में स्वियाटेक 6-2, 5-7, 6-4 के स्कोर के साथ विजयी हुई। यह फ्रेंच ओपन में स्वियाटेक की तीसरी करियर चैंपियनशिप और कुल मिलाकर उनका चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है। 

भारत के प्रेषण में कमी 

भारत ने वर्ष 2022 में 24% की वृद्धि के साथ आवक प्रेषण में एक महत्त्वपूर्ण वृद्धि हासिल की जो विश्व बैंक के 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुमान को पार करते हुए 111 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया। यह दक्षिण एशिया के प्रेषण प्रवाह का 63% है जो कि 176 बिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि है। हालाँकि OECD अर्थव्यवस्थाओं में मंदी के कारण विश्व बैंक द्वारा जारी नवीनतम माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट ब्रीफ के अनुसार, वर्ष 2023 में भारत में प्रेषण प्रवाह में केवल 0.2% की वृद्धि का अनुमान है, विशेष रूप से प्रवासियों के संदर्भ में जो कि रोज़गार के अवसरों और मज़दूरी को प्रभावित करते हैं। औपचारिक प्रेषणों के अनौपचारिक माध्यमों में परिवर्तित होने की भी उम्मीद है। संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और सिंगापुर में उच्च-कुशल भारतीय प्रवासियों ने महामारी के बाद की रिकवरी और वेतन वृद्धि से लाभान्वित होकर भारत के प्रेषण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

गैबॉन की पहली कृषि-SEZ परियोजना 

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री ने आधिकारिक तौर पर गैबॉन की पहली कृषि-SEZ  (विशेष आर्थिक क्षेत्र) परियोजना शुरू की। परियोजना तकनीकी तथा ज्ञान भागीदार के रूप में सेंचुरियन विश्वविद्यालय के साथ AOM समूह द्वारा कार्यान्वित की जाएगी। कार्यक्रम के प्रथम चरण में 30 किसान एवं गजपति ज़िले के 20 बी.एससी./एम.एससी. एग्री और बी.टेक/एम.टेक इंजीनियरिंग के छात्र इस परियोजना के तहत विकसित किये जा रहे कृषि-SEZ के लिये कृषि-तकनीकी तथा तकनीकी सलाहकार के रूप में एक साथ गैबॉन की यात्रा करेंगे। गौरतलब है कि गजपति ओडिशा का एक आकांक्षी ज़िला (एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट) है। साथ ही उपनिवेश-विरोधी एकजुटता, प्रवासी सद्भावना और 'दक्षिण-दक्षिण' सहयोग का सिद्धांत भारत तथा अफ्रीकी महाद्वीप के बीच साझेदारी को मज़बूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें… विशेष आर्थिक क्षेत्र

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2