इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 09 सितंबर, 2023

  • 09 Sep 2023
  • 6 min read

राष्ट्रीय आयुष मिशन 

हाल ही में राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) की क्षेत्रीय समीक्षा बैठक का उद्घाटन किया गया।

  • इस बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन के निम्नलिखित ठोस कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला गया:
    • आयुर्वेद: आयुष के माध्यम से स्कूली बच्चों के लिये स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना।
    • सुप्रजा: मातृ एवं नवजात शिशु देखभाल के लिये आयुष।
    • वयोमित्र: आयुष आधारित वृद्धावस्था कार्यक्रम; ऑस्टियो आर्थराइटिस और अन्य मस्कुलोस्केलेटल विकारों की रोकथाम एवं प्रबंधन।
  • इस मिशन को ज़रूरतमंद जनता को सूचित विकल्प प्रदान करने के लिये स्वास्थ्य सुविधाओं को मज़बूत और बेहतर बनाकर पूरे देश में आयुष स्वास्थ्य देखभाल सेवाएँ प्रदान करने के विज़न एवं उद्देश्यों के साथ कार्यान्वित किया जा रहा है।
    • इस मिशन के तहत आयुष मंत्रालय वर्ष 2023-24 तक राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सरकारों के सहयोग से 12,500 आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों के संचालन की दिशा काम कर रहा है।

और पढ़ें…राष्ट्रीय आयुष मिशन

भारत आगामी गणतंत्र दिवस पर क्वाड नेताओं को आमंत्रित करेगा 

भारत 26 जनवरी, 2024 को गणतंत्र दिवस परेड में क्वाड समूह के नेताओं को आमंत्रित करने की संभावना पर विचार कर रहा है।

  • 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जो ग्रेट ब्रिटेन से 11 बंदी (Convict) जहाज़ों के पहले बेड़े के आगमन की वर्षगाँठ है, और वर्ष 1788 में इसके कमांडर कैप्टन आर्थर फिलिप द्वारा सिडनी कोव में यूनियन जैक की स्थापना की गई थी।
  • क्वाड चार लोकतंत्रों - भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान का समूह है जिसका उद्देश्य "स्वतंत्र, खुला एवं समृद्ध" इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सुनिश्चित करना तथा उसका समर्थन करना है।
  • The idea of Quad was first mooted by Japanese Prime Minister Shinzo Abe in 2007. However, it came into being in 2017.
  • क्वाड का विचार सबसे पहले 2007 में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रखा था। हालाँकि यह 2017 में अस्तित्व में आया।

और पढ़ें… क्वाड 

संदेश एप

  • G20 सुरक्षा व्यवस्था पर दिल्ली पुलिस का आधिकारिक संचार अब भारतीय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म, संदेश पर होगा।
  • इस संदेश एप पर, उपयोगकर्ता केवल सूचना तक पहुँच सकते हैं और इसे किसी ऐसे व्यक्ति को अग्रेषित नहीं कर सकते हैं जिसका नंबर एप पर पंजीकृत नहीं है।
  • संदेश एक सुरक्षित और उपयोगकर्ता के अनुकूल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। इसे विभिन्न सरकारी संगठनों के बीच संचार का एक विश्वसनीय एवं कुशल साधन प्रदान करने हेतु डिज़ाइन किया गया है।
  • एप का पहला संस्करण राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा वर्ष 2020 में जारी किया गया था।  
  • एप का लॉन्च भारत निर्मित सॉफ्टवेयर के उपयोग पर ज़ोर देने की सरकार की रणनीति का एक हिस्सा है ताकि स्वदेशी रूप से विकसित उत्पादों का एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाया जा सके।

और पढ़ें…संदेश: गवर्नमेंट इंस्टेंट मैसेजिंग सिस्टम

कावेरी वन्यजीव अभयारण्य में सफेद सांभर

    • कावेरी वन्यजीव अभयारण्य की संगमा रेंज में पहली बार ल्यूसिस्टिक सांभर देखा गया है।
    • एक सफेद सांभर हिरण को इससे पहले वर्ष 2014 में बांदीपुर टाइगर रिज़र्व में देखा गया था।
    • ल्यूसिज़्म  एक ऐसी स्थिति है जिसमें किसी पशु की त्वचा की रंजकता गायब हो जाती है, जिससे त्वचा सफेद या पीली हो जाती है
      • यह स्थिति फेनोटाइप (किसी भी जीवित प्राणी का एक लक्षण) के कारण जन्म से स्वाभाविक रूप से उत्पन्न हो सकती है जो कि पशु के विकास में किसी दोष के कारण हो सकती है।
    • यह एल्बिनिज़्म से अलग है तथा एक ऐसी स्थिति है जो पशु की त्वचा में मेलाटोनिन की कमी के कारण उत्पन्न होती है और ऐल्बिनिज़्म के कारण जानवर की आँखें गुलाबी या लाल रंग की होंगी
      • ल्यूसिज़्म में पशु में गुलाबी आँखों का अभाव होता है।
    • IUCN स्थिति: असुरक्षित

    और पढ़ें… कावेरी वन्यजीव अभयारण्य

    close
    एसएमएस अलर्ट
    Share Page
    images-2
    images-2