इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 05 दिसंबर, 2023

  • 05 Dec 2023
  • 6 min read

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामले

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में मंकीपॉक्स (एमपॉक्स) के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जनवरी से नवंबर 2023 तक 12,569 संदिग्ध मामले और 581 मौतें दर्ज की गईं।

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, मामलों में यह वृद्धि अब तक दर्ज वार्षिक संक्रमणों की सबसे अधिक संख्या है।
  • WHO ने देश में यौन संचरण से जुड़े एमपॉक्स मामलों के बढ़ते प्रकोप पर भी प्रकाश डाला है।
    • इससे पहले वैश्विक स्तर पर यौन संचरण का कोई भी दस्तावेज़ी मामला दर्ज नहीं किया गया था। हालाँकि यौन संचरण का पहला पुष्ट मामला डीआरसी में दर्ज किया गया था।
  • मंकीपॉक्स, मंकीपॉक्स वायरस (MPXV) के कारण होता है, जो पश्चिम, मध्य और पूर्वी अफ्रीका के घने जंगलों वाले क्षेत्रों में पाई जाने वाली एक वायरल ज़ूनोटिक बीमारी है।
  • लक्षणों में चिकनपॉक्स जैसे गंभीर दाने, बुखार, अस्वस्थता और सिरदर्द शामिल हैं। चेचक के विपरीत मंकीपॉक्स प्रारंभिक लसीका ग्रंथि वृद्धि को प्रदर्शित करता है।
  • मंकीपॉक्स संक्रमण के लिये कोई विशिष्ट उपचार या टीका उपलब्ध नहीं है। अतीत में चेचक रोधी टीका, जो एक समय 85% तक प्रभावी था, अब व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं है।

और पढ़े… मंकीपॉक्स

मेरापी ज्वालामुखी

हाल ही में इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा में मेरापी ज्वालामुखी प्रस्फुटन की घटना हुई, जिससे हवा में 3,000 मीटर (9,840 फीट) तक राख फैल जाने के कारण कई लोगों की मौत हो गई।

  • माउंट मेरापी, जिसका अर्थ है "अग्नि का पर्वत", सुमात्रा द्वीप पर सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है और इसमें सबसे घातक विस्फोट अप्रैल 1979 में हुआ था, जब 60 लोग मारे गए थे।
  • इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के "अग्नि वलय" पर स्थित है और यहाँ 127 सक्रिय ज्वालामुखी हैं।
  • विश्व के सबसे खतरनाक ज्वालामुखियों में से एक होने के बावज़ूद माउंट मेरापी एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
    • माउंट मेरापी, माउंट सेमेरू और माउंट ब्रोमो जैसे अन्य ज्वालामुखियों के साथ इंडोनेशिया में एक लोकप्रिय एडवेंचर स्थल बना हुआ है।

और पढ़ें… अग्नि वलय, इंडोनेशिया का माउंट मेरापी 

भारत के विनिर्माण PMI में वृद्धि

अक्तूबर तक पिछले आठ महीने की धीमी गति के पश्चात् भारत में विनिर्माण क्षेत्र ने नवंबर में कुछ तेज़ गति के संकेत दिये हैं, जिसमें S&P ग्लोबल इंडिया मैन्युफैक्चरिंग क्रय प्रबंधक सूचकांक (PMI) 55.5 से बढ़कर 56 पर पहुँच गया है। हालाँकि निर्यात ऑर्डरों की वृद्धि जून के बाद सबसे धीमी रही।

  • S&P ग्लोबल विश्व भर की 40 से अधिक अर्थव्यवस्थाओं के लिये PMI डेटा संकलित करती है।
  • PMI डेटासेट में एक हेडलाइन नंबर होता है, जो किसी अर्थव्यवस्था के समग्र स्थिति एवं उप-सूचकांकों को इंगित करता है, यह सकल घरेलू उत्पाद, मुद्रास्फीति, निर्यात, क्षमता उपयोग, रोज़गार और इन्वेंट्री जैसे अन्य प्रमुख आर्थिक चालकों के संबंध में अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।
    • हेडलाइन PMI 0 से 100 के बीच की संख्या होती है। 
      • पिछले माह की तुलना में 50 से ऊपर का PMI अर्थव्यवस्था के विस्तार को दर्शाता है।
      • 50 से कम PMI संकुचन को दर्शाता है, जबकि 50 स्थिरता को सूचक है।

सशस्त्र बलों के मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिये टेली-मानस प्रकोष्ठ 

हाल ही में पुणे में सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज में एक समर्पित टेली-मानस (Tele-MANAS) प्रकोष्ठ का उद्घाटन किया गया।

  • यह प्रकोष्ठ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टेली-मेंटल हेल्थ असिस्टेंस एंड नेटवर्किंग अक्रॉस स्टेट्स (Tele MANAS) पहल के विस्तार के रूप में कार्य करता है।
    • यह देश भर के सभी सशस्त्र बलों के लाभार्थियों के लिये एक केंद्रीय मनोवैज्ञानिक हेल्पलाइन के रूप में कार्य करता है।
  • सैन्य कर्मियों द्वारा सामना किये जाने वाले अद्वितीय तनावों के कारण सशस्त्र बलों में टेली-मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता महसूस की गई है।
  • टेली-मानस भारत में एक निःशुल्क, व्यापक मानसिक स्वास्थ्य देखभाल सेवा है। यह सेवा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सभी के लिये सुलभ बनाने की सरकार की पहल का हिस्सा है।
    • टेली मानस को अपने लॉन्च के बाद से देश भर में 4,60,000 से अधिक कॉल प्राप्त हुए हैं तथा इसके 51 सक्रिय सेल 20 भाषाओं में कार्य करते हैं।

और पढ़ें…मानसिक स्वास्थ्य के लिये भारतीय सेना के सक्रिय उपाय

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2