इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में विस्थापन

  • 15 Nov 2023
  • 8 min read

स्रोत: द हिंदू 

संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने हाल ही में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में आंतरिक विस्थापन में वृद्धि की सूचना दी, जो आश्चर्यजनक रूप से 6.9 मिलियन तक पहुँच गई।

  • उत्तरी किवु के पूर्वी प्रांत में विद्रोही समूह मौवेमेंट डू 23 मार्स (M23) के साथ चल रहे संघर्ष के कारण लगभग दस लाख लोग विस्थापित हो गए हैं।

कांगो में व्यापक विस्थापन में योगदान कारक कौन-से हैं?

  • DRC में संघर्ष: 
    • 1990 के दशक में वर्ष 1996 और वर्ष 1998 में गृह युद्धों के साथ शुरू हुआ DRC संघर्ष 1994 के रवांडा नरसंहार के बाद और बढ़ गया था, जहाँ जातीय हुतु (Hutu) चरमपंथियों ने लगभग दस लाख अल्पसंख्यक जातीय तुत्सी और गैर-चरमपंथी हुतु लोगों को मार डाला था।
    • रवांडा की सीमा से लगे पूर्वी DRC को तब से 120 से अधिक विद्रोही समूहों (संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार) के विद्रोह का सामना करना पड़ा है, जिससे तनाव और हिंसा बढ़ गई है। 
      • क्षेत्रीय विवाद और संसाधन प्रतिस्पर्द्धा संघर्ष को बढ़ावा देते हैं, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में लोग हताहत होते हैं।
    • नवंबर 2021 से तुत्सी के नेतृत्व वाले M23 विद्रोही अभियान के हालिया पुनरुत्थान ने सुरक्षा चुनौतियों को और बढ़ा दिया है, M23 आंदोलन ने जनवरी 2023 से अब तक उल्लेखनीय प्रगति की है।
  • संघर्ष में प्रमुख हितधारक:
    • उल्लेखनीय विद्रोही समूहों में M23 के अलावा एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (ADF) और कोऑपरेटिव फॉर डेवलपमेंट ऑफ द कांगो (CODECO) शामिल हैं।
      • ADF, 1999 से युगांडा में एक विद्रोही समूह, ने वर्ष 2019 में इस्लामिक स्टेट के प्रति निष्ठा की प्रतिज्ञा ली।
      • CODECO हेमास और कांगो सेना के विरुद्ध जातीय लेंडु (Lendu) के हितों की रक्षा करने के अपने मिशन पर ज़ोर देता है।
  • विस्थापन का कारण:
    • जातीय असहिष्णुता और विद्रोह: रवांडा नरसंहार के बाद दो मिलियन हुतु शरणार्थी उत्तर और दक्षिण किवु में विस्थापित हो गए, जिससे जातीय मिलिशिया भड़क उठी तथा तनाव बढ़ गया।
    • राजनीतिक अनिश्चितता और शासन संबंधी मुद्दे: DRC के वर्तमान अध्यक्ष को चल रही असुरक्षा के बीच चुनावी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे "स्वतंत्र, लोकतांत्रिक व पारदर्शी" वोट की अखंडता खतरे में है।
    • क्षेत्रीय तनाव: रवांडा, युगांडा तथा बुरुंडी द्वारा समर्थित सशस्त्र समूह, प्रॉक्सी के रूप में कार्य करते हैं, जिससे संघर्ष की गतिशीलता एवं क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ जाती है।
    • मानवीय संकट: किवु सिक्योरिटी ट्रैक्टर ने वर्ष 2023 में 1,400 मौतों तथा 600 से अधिक हमलों की रिपोर्ट दी है।
      • उत्तरी किवु, इतुरी तथा दक्षिण किवु में 1.1 मिलियन से अधिक लोगों को भोजन सहायता की आवश्यकता है, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रिया, विशेष रूप से वित्तपोषण की अपर्याप्त स्थिति है।

DRC से संबंधित प्रमुख तथ्य क्या हैं?

  • अवस्थिति:
    • DRC अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा तथा विश्व का 11वाँ सबसे बड़ा देश है।
    • इसकी 37 किलोमीटर लंबी तटरेखा है तथा देश का आधे से अधिक भाग घने उष्णकटिबंधीय वर्षावन से ढका हुआ है।
  • राजधानी:
    • किन्शासा DRC की राजधानी है जो कांगो नदी के समीप स्थित है। 
  • सीमावर्ती देश:

  • भाषाएँ:
    • इसकी आधिकारिक भाषा फ्रेंच है, लेकिन अन्य बोली जाने वाली भाषाओं में कितुबा, लिंगाला, स्वाहिली तथा शिलुबा शामिल हैं।
  • मुद्रा:
    • कांगोलीज़ फ्रैंक (CDF)।
  • प्राकृतिक संसाधन:
    • यह प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। इसमें लकड़ी, तेल तथा गैस, सोना एवं हीरे, साथ ही कोबाल्ट व तांबा जैसे ऊर्जा संक्रमण के लिये महत्त्वपूर्ण खनिज शामिल हैं।
  • प्रमुख प्रजातियाँ:
    • बोनोबोस एवं पूर्वी निम्न भूमि गोरिल्ला जैसे अनोखे वानर केवल कांगो में पाए जाते हैं।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स:

प्रश्न1. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2022)

देश

हाल ही में समाचारों में होने का महत्त्वपूर्ण कारण

1. चाड

चीन द्वारा स्थायी सैन्य बेस की स्थापना

2. गिनी

सेना द्वारा संविधान और सरकार का निलंबन

3. लेबनान

गंभीर और लंबे समय की आर्थिक मंदी

4. ट्यूनीशिया

राष्ट्रपति द्वारा संसद का निलंबन

उपर्युक्त युग्मों में कितने सही सुमेलित हैं?

(a) केवल एक युग्म     
(b) केवल दो युग्म
(c) केवल तीन युग्म    
(d) सभी चारों युग्म

उत्तर: (C)


प्रश्न 2 विश्व का लगभग तीन-चौथाई कोबाल्ट, इलेक्ट्रिक मोटर वाहनों के लिये बैटरी के निर्माण के लिये आवश्यक धातु, का उत्पादन किसके द्वारा किया जाता है?  (2023) 

(a) अर्जेंटीना
(b) बोत्सवाना
(c) कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
(d) कज़ाखस्तान

उत्तर: (c)

व्याख्या:

  • डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) वर्तमान में विश्व का सबसे बड़ा कोबाल्ट उत्पादक है, जो कोबाल्ट के वैश्विक उत्पादन का लगभग 70 प्रतिशत हिस्से का उत्पादन करता है। अतः विकल्प (c) सही है।

प्रश्न 3 निम्नलिखित में से कौन-सा कांगो बेसिन का हिस्सा है? (2023)

(a) कैमरून
(b) नाइजीरिया
(c) दक्षिण सूडान
(d) युगांडा

उत्तर: (a)

व्याख्या:

  • कांगो बेसिन छह देशों में व्याप्त है- कैमरून, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी एवं गैबॉन। अतः विकल्प (a) सही है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2