रैपिड फायर
प्रोजेक्ट आरोहण
- 30 Aug 2025
- 17 min read
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा में सहायता के लिये प्रोजेक्ट आरोहण शुरू किया है।
प्रोजेक्ट आरोहण
- परिचय: यह वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के साथ साझेदारी में एक छात्रवृत्ति और मार्गदर्शन पहल है, जिसे SMEC ट्रस्ट के भारत केयर्स द्वारा कार्यान्वित किया गया है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों के बच्चों के लिये है।
- उद्देश्य: वित्तीय बाधाओं को दूर करना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुँच सुनिश्चित करना और प्रतिभाओं को पोषित करना, जिससे सामाजिक-आर्थिक असमानताओं को कम किया जा सके।
- मुख्य विशेषताएँ: कक्षा 11 से स्नातक स्तर तक के 500 छात्रों को 12,000 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति और 50 स्नातकोत्तर छात्रों को 50,000 रुपये प्रति छात्र की दर से सहायता प्रदान की जाती है।
- यह मार्गदर्शन, कौशल विकास और करियर मार्गदर्शन प्रदान करता है।
- यह लड़कियों, पहली पीढ़ी के शिक्षार्थियों और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों (EWS), SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों को प्राथमिकता देता है।
- महत्त्व:
- शैक्षिक समानता को बढ़ावा: आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (EWS) के टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुँच सुनिश्चित करने के लिये वित्तीय सहायता और परामर्श प्रदान करता है।
- समावेशी विकास को प्रोत्साहन: लड़कियों, प्रथम-पीढ़ी के शिक्षार्थियों और हाशिये पर रहने वाले समुदायों (SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक) के विद्यार्थियों को प्राथमिकता देकर सामाजिक-आर्थिक असमानताओं को कम करने में मदद करता है।
- मानव पूंजी का विकास: करियर अवसरों, कौशल विकास, प्रतिभा संवर्द्धन, रोज़गार और उद्यमिता को बढ़ावा देकर राष्ट्र-निर्माण में योगदान देता है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)
- NHAI की स्थापना NHAI अधिनियम, 1988 के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास, रखरखाव और प्रबंधन की देखरेख के लिये की गई थी।
- भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 1,32,499 किमी है, जो देश के कुल सड़क नेटवर्क का केवल 2% हिस्सा होते हुए भी भारत के 40% सड़क यातायात का भार वहन करते हैं।
और पढ़ें: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण |