दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रिलिम्स फैक्ट: 22 सितंबर, 2021

  • 22 Sep 2021
  • 7 min read

हम्बोल्ट पेंगुइन

(Humboldt Penguin)

हाल ही में मुंबई के भायखला चिड़ियाघर में दो नए ‘हम्बोल्ट पेंगुइन्स’ को शामिल करने की घोषणा की गई है।

Humboldt-Penguin

प्रमुख बिंदु

  • परिचय
    • हम्बोल्ट पेंगुइन (स्फेनिस्कस हम्बोल्टी) एक मध्यम आकार की प्रजाति है जिसकी औसत ऊँचाई सिर्फ 2 फीट तक होती है।
    • उनकी आँखों के चारों ओर बड़े पैच होते हैं, जो उन्हें ठंडा रखने में मदद करने हेतु महत्त्वपूर्ण हैं।
    • जंगलों में उनके प्रजनन का मौसम उनकी कॉलोनी के स्थान के आधार पर मार्च-अप्रैल या सितंबर- अक्तूबर हो सकता है।
    • गर्म जलवायु का सामना करने की उनकी क्षमता के कारण वे सबसे लोकप्रिय चिड़ियाघर पेंगुइन में से एक हैं।
  • पर्यावास
    • ‘हम्बोल्ट पेंगुइन’ चिली और पेरू के प्रशांत तटों के लिये स्थानिक हैं।
      • उनका यह नाम इसलिये रखा गया है, क्योंकि उनका आवास ‘हम्बोल्ट करंट’ के पास स्थित है, जो ठंडे पानी वाला एक बड़ा महासागर है।
  • खतरा
    • मछली पकड़ने के जाल में उलझना, प्रमुख प्रजनन स्थलों का नुकसान, उर्वरक के रूप में उपयोग हेतु गुआनो की कटाई और बिल्लियों और कुत्तों जैसी प्रजातियों द्वारा शिकार किया जाना इनके लिये बड़ा खतरा है।
  • संरक्षण स्थिति
    • IUCN: सुभेद्य
    • CITES: परिशिष्ट- I

ला पाल्मा द्वीप: स्पेन

La Palma Island: Spain

हाल ही में स्पेन के कैनरी द्वीप समूह में से एक ला पाल्मा (La Palma) में स्थित कंब्रे विएजा ज्वालामुखी (Cumbre Vieja volcano) में विस्फोट हुआ है।

La-Palma-Island

प्रमुख बिंदु

  • संदर्भ:
    • कंब्रे विएजा ज्वालामुखी में 50 वर्षों में पहली बार विस्फोट हुआ है। आखिरी बार इसमें वर्ष 1971 में विस्फोट हुआ था।
    • ला पाल्मा कैनरी द्वीप, स्पेन का सबसे उत्तर-पश्चिमी द्वीप है।
      • इसकी भौगोलिक संरचना ज्वालामुखी उद्गार का परिणाम है और इसका क्षेत्रफल 708 वर्ग किलोमीटर है जो इसे आठ मुख्य कैनरी द्वीपों में से पाँचवाँ सबसे बड़ा द्वीप बनाता है।
      • इसका सबसे ऊँचा पर्वत रोके डे लॉस मुचाचोस (Roque De Los Muchachos) है, जो 2,423 मीटर पर कैनरी की चोटियों के बीच दूसरे स्थान पर है।
    • कैनरी द्वीप समूह पश्चिमी अफ्रीका के तट पर स्थित महासागर द्वीप ज्वालामुखियों का एक समूह है जिसका निर्माण लगभग 20 मिलियन वर्ष पहले ज्वालामुखी गतिविधियों के कारण हुआ। इसमें लास पालमास (Las Palmas) और सांता क्रूज़ डी टेनेरिफ़ (Santa Cruz de Tenerife) के स्पेनिश प्रांत शामिल हैं।
  • हाल ही में विस्फोटित अन्य ज्वालामुखी:
  • भारत में ज्वालामुखी:
    • बैरन द्वीप, अंडमान द्वीप समूह (भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी)
    • नारकोंडम, अंडमान द्वीप समूह
    • बारातांग, अंडमान द्वीप समूह
    • डेक्कन ट्रैप्स, महाराष्ट्र
    • धिनोधर हिल्स, गुजरात
    • धोसी हिल, हरियाणा

कुतुब मीनार

Qutub Minar

विश्व धरोहर स्थल में शामिल कुतुब मीनार की खड़ी सीढ़ियाँ अब विकलांगों और बुजुर्गों के लिये चुनौती नहीं बनेंगी क्योंकि विकलांगों और बुजुर्गों की सुविधा का ध्यान रखते हुए हाल ही में उनकी जगह लकड़ी के ढलवाँ मार्ग बनाए गए हैं।

Qutub-Minar

प्रमुख बिंदु

  • यह एक पाँच मंजिला लाल बलुआ पत्थरों की मीनार (72.5 मीटर ऊँची) है जिसका निर्माण 13वीं शताब्दी में मुस्लिम विजेताओं ने दिल्ली के राजपूत शासकों (कुतुब का अर्थ है जीत) पर अपनी अंतिम जीत के उपलक्ष्य में किया था।
  • यह एक टॉवर के रूप में भी कार्य करता है जहाँ से मुअज्जिन नमाज़ियों को अज़ान देकर पास के कुव्वतुल-इस्लाम मस्जिद में नमाज़ के लिये बुलाता है।
  • मस्जिद के प्रांगण में एक 7 मीटर ऊँचा लोहे का खंभा है।
  • इसके आस-पास अलाई-दरवाज़ा गेट (Alai-Darwaza Gate) है, जो इंडो-मुस्लिम कला की उत्कृष्ट कृति (1311 में निर्मित) है।
  • कुतुब मीनार के निर्माण की प्रक्रिया में लगभग 75 वर्ष लगे। इसका निर्माण कुतुब-उद-दीन ऐबक (1206-1210) द्वारा 1193 में शुरू किया गया था और इसे इल्तुतमिश (1211-1236) द्वारा पूरा किया गया था।
    • वर्ष 1368 में उस समय के शासकों मुहम्मद-बिन-तुगलक (1325-51) और फिरोज शाह तुगलक (1351-88) द्वारा इसकी मरम्मत की गई थी। 
  • मीनार (टॉवर) की सतह पर मुख्य रूप से कुरान के छंदों से महीन अरबी सजावट की गई है।
  • कुतुब मीनार और उसके स्मारकों को वर्ष 1993 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow