इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

पीएम को मिला भूटान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

  • 20 Dec 2021
  • 4 min read

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, 'ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो' से सम्मानित किया गया है, इसे "नगदग पेल जी खोरलो" के नाम से भी जाना जाता है।

प्रमुख बिंदु:

  • परिचय:
    • पुरस्कार की घोषणा भूटान के 114वें राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर की गई।
    • यह भूटान का  सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है तथा भूटान साम्राज्य और वहाँ के आम लोगों की सेवा करने हेतु सम्मानित किया जाता है।
    • 'द ऑर्डर ऑफ द ड्रैगन किंग' (ड्रक ग्यालपो) की स्थापना 7 नवंबर, 2008 को उन लोगों को पुरस्कृत करने के लिये की गई थी, जिन्होंने देश और भूटान के लोगों की जीवन भर सेवा की।
    • यह सम्मान दो श्रेणियों में दिया जाता है और यह ऑर्डर ऑफ द ड्रैगन किंग भूटान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

भारतीय प्रधानमंत्री को दिये गए अन्य पुरस्कार:

  • अब्दुल अज़ीज़ अल सऊद ऑर्डर  (2016): यह सऊदी अरब का सर्वोच्च सम्मान है जो गैर-मुस्लिम गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाता है।
  • गाज़ी अमीर अमानुल्लाह खान स्टेट ऑर्डर (2016): अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
  • फिलिस्तीन राज्य का ग्रैंड कॉलर पुरस्कार (2018): विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला फिलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान।
  • ऑर्डर ऑफ़ ज़ायद अवार्ड (2019): संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
  • ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू अवार्ड (2019): रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
  • ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन (2019) मालदीव का सर्वोच्च सम्मान जो विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाता है।
  • पुनर्जागरण के राजा हमद आदेश- प्रथम श्रेणी (2019): बहरीन का सर्वोच्च सम्मान।
  • लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार (2020) : उत्कृष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के प्रदर्शन में असाधारण मेधावी आचरण के लिये दिया जाने वाला संयुक्त राज्य सशस्त्र बल पुरस्कार।
  • सियोल पीस प्राइज़ (2018): सियोल पीस प्राइज़ कल्चरल फाउंडेशन का द्विवार्षिक पुरस्कार (दक्षिण कोरिया) उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने मानव विकास में सुधार, राष्ट्र और विश्व में शांति तथा लोकतंत्र को मज़बूती प्रदान करने हेतु कार्य किये हैं।
  • चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड (2018): संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान।
  • पहला फिलिप कोटलर राष्ट्रपति पुरस्कार (2019): यह किसी राष्ट्र के प्रमुख नेता को दिया जाता है।
  • ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड: स्वच्छ भारत अभियान (2019) के लिये बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया है।
  • वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार (2021): वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के भविष्य के प्रति नेतृत्व की प्रतिबद्धता के लिये कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स सीईआरए द्वारा सम्मानित किया गया है।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow