रैपिड फायर
पिनाका लंबी दूरी के गाइडेड रॉकेट
- 30 Dec 2025
- 12 min read
भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित पिनाका लंबी दूरी मार्गदर्शित/गाइडेड रॉकेट (LRGR 120) का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया, जिसकी मारक दूरी लगभग 120 किलोमीटर है और इससे भारतीय सेना की तोपखाना (आर्टिलरी) की सटीक-स्ट्राइक क्षमता में वृद्धि हुई है।
- इसकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं: यह एक मार्गदर्शित रॉकेट है जिसमें जड़त्व नेविगेशन (Inertial Navigation), मध्य-मार्ग अपडेट्स (Mid-Course Updates) और अंतिम मार्गदर्शन (Terminal Guidance) द्वारा उच्च सटीकता सुनिश्चित की जाती है। साथ ही, इसे मौजूदा पिनाका लांचर से लॉन्च किया जा सकता है, जो लागत-कुशल उन्नयन (Cost-Effective Upgrade) का मार्ग प्रदान करता है।
मार्गदर्शित पिनाका मिसाइल प्रणाली
- परिचय: पिनाका मिसाइल प्रणाली, जिसका नाम भगवान शिव के धनुष पर रखा गया है, एक उच्च-सटीकता वाली बहु-नलिका रॉकेट लॉन्चर है जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की आयुध अनुसंधान एवं विकास संस्था (ARDE) ने स्वदेशी रूप से विकसित किया है।
- प्रमुख विशेषताएँ: यह प्रणाली उच्च गतिशीलता और त्वरित तैनाती क्षमताओं के लिये जानी जाती है। यह शत्रु लक्ष्यों पर अत्यधिक सटीकता के साथ तीव्र और सघन अग्नि प्रहार करने में सक्षम है।
- प्रकार:
- पिनाका मार्क I: प्रारंभिक संस्करण, जिसकी मारक दूरी लगभग 40 किमी. है।
- पिनाका मार्क II: उन्नत संस्करण, जिसकी मारक दूरी 70-80 किमी. है, जिसे आगे बढ़ाकर 120 किमी. तथा अंततः 300 किमी. तक विस्तारित किया जा सकता है।
- प्रक्षेपण क्षमता: इसे उन्नत लांचरों द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है और यह एक ही सैल्वो में 12 रॉकेट दागने की क्षमता रखता है।
|
और पढ़ें: गाइडेड पिनाका हथियार प्रणाली |
