इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

पैनेक्स-21

  • 09 Dec 2021
  • 4 min read

हाल ही में बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (बिम्सटेक) देशों के लिये बंगाल की खाड़ी पहल के सदस्य देशों के लिये पैनेक्स-21 नामक एक कर्टन रेज़र इवेंट आयोजित किया गया था।

  • यह अभ्यास इस वर्ष (2021) के अंत में आयोजित कराने की योजना है।

प्रमुख बिंदु

  • परिचय:
    • यह एक मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास है।
    • इसमें भारत, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, म्याँमार, श्रीलंका और थाईलैंड के विषय विशेषज्ञ और प्रतिनिधि भाग लेंगे।
    • भारतीय सशस्त्र बलों और विभिन्न नागरिक एजेंसियों द्वारा नियोजित मानवीय सहायता और आपदा राहत (HDR) उपकरणों को प्रदर्शित करने वाला एक स्थिर प्रदर्शन बहु-एजेंसी अभ्यास भी होगा।
  • लक्ष्य:
    • प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिये संयुक्त योजना को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय सहयोग का निर्माण करना।
      • प्राकृतिक आपदाएँ अचानक आने वाले पारिस्थितिक व्यवधान या खतरे हैं जो प्रभावित समुदाय की समायोजन क्षमता को प्रभावित करती हैं और बाहरी सहायता की आवश्यकता होती है।
      • प्राकृतिक आपदाओं को व्यापक रूप से भू-भौतिकीय सहित श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है, जैसे- भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट; जल विज्ञान जैसे बाढ़; मौसम विज्ञान जैसे तूफान; मौसम विज्ञान जैसे गर्मी और ठंडी लहरें तथा सूखा; एवं जैविक जैसे महामारी।
  • अभ्यास का महत्त्व:
    • अन्य प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ कोविड-19 महामारी ने नए सबक दिये हैं जिसमें आपदा न्यूनीकरण और आपदा प्रबंधन के लिये अभ्यास तथा प्रक्रियाओं में बदलाव शामिल है। 
      • इन बदलावों और महामारी के बाद की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अभ्यास किया जा रहा है।

बिम्सटेक (BIMSTEC)

  • यह एक क्षेत्रीय संगठन है जिसमें सात देश शामिल हैं।
  • इसके 7 सदस्यों में से 5 सदस्य- बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और श्रीलंका दक्षिण एशिया से हैं तथा दो- म्याँमार और थाईलैंड दक्षिण-पूर्व एशिया से हैं।
  • यह भारत और पाकिस्तान के बीच मतभेदों के चलते दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क-SAARC) के महत्त्वहीन हो जाने के कारण भारत को अपने पड़ोसी देशों के साथ जुड़ने हेतु एक नया मंच प्रदान करता है।
  • अंतर-क्षेत्रीय सहयोग पर ध्यान देने केंद्रित करने के साथ-साथ, बिम्सटेक ने दक्षेस यानी SAARC और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (Association of Southeast Asian Nations-ASEAN) के सदस्य देशों के साथ एक साझा मंच का निर्माण भी किया है।
  • सचिवालय: ढाका, बांग्लादेश।

BIMISTEC_drishtiias_hindi

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2