चर्चित स्थान
न्यू कैलेडोनिया
- 03 Jun 2025
- 3 min read
स्रोत: द हिंदू
न्यू कैलेडोनिया के लिये एक नया राजनीतिक समझौता स्थापित करने का फ्राँस का हालिया प्रयास असफल रहा है, जिससे इस क्षेत्र के भविष्य के विषय में अनिश्चितता बढ़ गई है। यह वर्षों की अशांति और वर्ष 2018 से वर्ष 2021 के बीच आयोजित तीन जनमत संग्रहों के बाद हुआ है जिसमें स्वतंत्रता को अस्वीकार कर दिया गया था।
न्यू कैलेडोनिया (New Caledonia):
- भूगोल: यह ऑस्ट्रेलिया से लगभग 1,500 किमी. पूर्व में दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में एक फ्राँसीसी विदेशी क्षेत्र है।
- इसमें ग्रांडे टेरे (राजधानी नौमिया के साथ), लॉयल्टी द्वीप (ओवेआ, लिफौ, तिगा, मारे), बेलेप द्वीपसमूह, आइल ऑफ पाइंस और दूरस्थ द्वीप शामिल हैं।
- ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: मूल रूप से कनक (न्यू कैलेडोनिया के स्वदेशी मेलानेशियाई निवासी) द्वारा बसाए गए इस शहर को वर्ष 1853 में फ्राँस ने ज़ब्त कर लिया था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कनक लोगों को फ्राँसीसी नागरिकता प्राप्त हुई, लेकिन 1960 के दशक में प्रवासन के कारण उनकी संख्या कम हो गई और स्वतंत्रता आंदोलन शुरू हो गया।
- मैटिगनॉन समझौते (1988) और नौमिया समझौते (1998) ने 3 स्वतंत्रता जनमत संग्रह का वादा किया था। सभी वोट फ्राँस के पक्ष में थे, हालाँकि वर्ष 2021 के जनमत संग्रह का स्वतंत्रता समर्थक समूहों द्वारा बहिष्कार किया गया था।
- नदियाँ और जलवायु: सबसे लंबी नदी डायहोट (100 किमी.) है। इसकी जलवायु उपोष्णकटिबंधीय है, पूर्वी तट पर पश्चिमी तट की तुलना में काफी अधिक वर्षा होती है।
- जैवविविधता: यह स्थान दुर्लभ वनस्पति प्रजाति अम्बोरेल्ला ट्राइकोपोडा (Amborella trichopoda) और कागु जैसे स्थानिक पक्षियों का निवास स्थान है।
- इसके लैगून (lagoons) वर्ष 2008 से UNESCO विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध हैं।
समुद्रपार प्रदेश (Overseas Territory):
- यह एक ऐसे क्षेत्र या भूमि को संदर्भित करता है जो किसी देश की मुख्य भूमि से भौगोलिक रूप से अलग होती है, लेकिन फिर भी उस देश की संप्रभुता और प्रशासन के अंतर्गत रहती है।
और पढ़ें: न्यू कैलेडोनिया में जनमत संग्रह