ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

नया बौना ग्रह और प्लैनेट नाइन

  • 03 Jun 2025
  • 3 min read

स्रोत: हिंदुस्तान टाइम्स 

खगोलविदों ने नेपच्यून से परे सौर मंडल के बाहरी किनारे पर एक नया बौना ग्रह खोजा है, जिसका नाम 2017 OF201 है। यह खोज काल्पनिक "प्लैनेट नाइन" की खोज के दौरान की गई है और यह नेपच्यून से परे के क्षेत्रों के बारे में हमारी समझ में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

  • 2017 OF201: 2017 OF201 एक 700 किलोमीटर चौड़ा बौना ग्रह है, जिसकी कक्षा 25,000 वर्ष पुरानी है। इसकी कक्षा सूर्य और पृथ्वी की दूरी से 1,600 गुना दूर तक फैली हुई है, जो ऊर्ट क्लाउड (सौर गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र की बाहरी सीमा) तक पहुँचती है।
    • इसकी कक्षा अन्य ट्रांस-नेप्च्यूनियन वस्तुओं (TNOs) के समूहबद्ध पैटर्न से भिन्न है, जिसके कारण कुछ वैज्ञानिकों ने प्लैनेट नाइन के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव का सुझाव दिया है या इन कक्षीय व्यवहारों के लिये वैकल्पिक व्याख्याओं पर विचार किया है।
  • महत्त्व: यह खोज इस बात का संकेत देती है कि नेप्च्यून की कक्षा से परे कुइपर बेल्ट (Kuiper Belt) बेल्ट में सैकड़ों ऐसी ही बर्फीली वस्तुएँ मौजूद हो सकती हैं।
    • कुइपर बेल्ट सूर्य की परिक्रमा करने वाले बर्फीले पिंडों (Icy Bodies) और बौने ग्रहों का एक विशाल, डोनट के आकार का क्षेत्र है जो नेपच्यून से दूर स्थित है। इसे अक्सर ”आउटर सोलर सिस्टम एस्टेरॉइड बेल्ट (बाहरी सौर मंडल का क्षुद्रग्रह बेल्ट)कहा जाता है।
  • प्लैनेट नाइन: प्लैनेट नाइन परिकल्पना के अनुसार, नेपच्यून से दूर एक विशाल, अब तक अज्ञात ग्रह मौजूद हो सकता है जो दूर स्थित ट्रांस-नेप्च्यूनियन वस्तुओं (TNOs) पर असामान्य गुरुत्वाकर्षण प्रभाव डाल रहा है।
    • यह सिद्धांत अत्यधिक दूर स्थित TNOs जैसे सेडना और 2012 VP113 की समूहबद्ध कक्षाओं पर आधारित है, जो एक अदृश्य गुरुत्वाकर्षणीय प्रभाव की ओर संकेत करती हैं।

  • बौने ग्रह: बौना ग्रह (Dwarf Planet) एक ऐसा खगोलीय पिंड होता है जो सूर्य की परिक्रमा करता है, अपने गुरुत्वाकर्षण के कारण लगभग गोल आकार में होता है, लेकिन यह अपने कक्षीय पथ (orbit) में मौजूद मलबा हटा पाने में सक्षम नहीं हैं तथा यह किसी अन्य ग्रह का उपग्रह (जैसे चंद्रमा) नहीं होता।
    • ग्रहों के विपरीत, ग्रह (Planet) अपने कक्षीय क्षेत्र मौजूद अपनी कक्षा से मलबा हटा पाने में सक्षम हैं, जबकि बौने ग्रह अपने मार्ग में अन्य वस्तुओं के साथ कक्षा साझा करते हैं।

और पढ़ें: बौना ग्रह सेरेस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2