रैपिड फायर
ओसाका वर्ल्ड एक्सपो, 2025
- 03 Jun 2025
- 3 min read
स्रोत: द हिंदू
भारत ने 2025 ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में एक सांस्कृतिक वक्तव्य दिया है, जहाँ भारत ने "करुणा और समावेशिता (Compassion and Inclusivity)" की थीम के तहत प्राचीन ज्ञान को आधुनिक नवाचार के साथ सम्मिलित करते हुए अपनी सभ्यतागत सांस्कृतिक मूल्यों और सॉफ्ट पावर को प्रदर्शित किया है।
- ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025: जापान में आयोजित इस एक्सपो का थीम "डिजाइनिंग फ्यूचर सोसाइटी फॉर अवर लाइव्स" (हमारे जीवन के लिये भविष्य के समाज की रूपरेखा) है। यह एक "लिविंग लैब" के रूप में कार्य करेगा, जहाँ सतत् विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप साझा ज्ञान और अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से वैश्विक चुनौतियों के लिये नवाचारी समाधान सह-निर्मित किये जाएंगे।
- भारत का पवेलियन: यह मंडप संस्कृति मंत्रालय के तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह भारत की सभ्यतागत गाथा का एक आधुनिक “सूत्रधार” (वाचक) बनने का प्रयास है।
- मंडप के प्रमुख तत्त्व: मंडप का केंद्रीय रूपांकन अजंता गुफाओं का 'बोधिसत्व पद्मपाणि' है, जो महायान बौद्ध धर्म में करुणा और ज्ञान का प्रतीक है। यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक नवाचारों के समन्वय को दर्शाता है।
- लोटस कोर्टयार्ड में 2,000 वर्ष पुरानी यूनेस्को में सूचीबद्ध अजंता गुफाओं से प्राप्त बोधिसत्व रूपों और भित्तिचित्रों को प्रदर्शित किया गया है।
- 'वननेस लाउंज' में एक पुनर्कल्पित बोधि वृक्ष को दर्शाया गया है, जो आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है।
- 'वॉल ऑफ लाइफ' योग और आयुर्वेद के माध्यम से आंतरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
- यह मंडप विदेश नीति में भारत की सॉफ्ट पावर के उपयोग को दर्शाता है तथा वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिये आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक उपलब्धियों को शामिल करता है।
और पढ़ें: सॉफ्ट पावर