दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

NCERT को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा

  • 03 Apr 2026
  • 13 min read

स्रोत: द हिंदू 

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) को "डीम्ड यूनिवर्सिटी" का दर्जा प्रदान किया है।

  • डिग्री प्रदान करने का अधिकार: नया दर्जा NCERT को, अपने 6 क्षेत्रीय संस्थानों सहित, स्वतंत्र रूप से शैक्षणिक पाठ्यक्रम शुरू करने और डिग्री प्रदान करने की अनुमति देता है।
  • नियामक अनुपालन: सभी कार्यक्रमों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा निर्धारित मानदंडों और मानकों का सख्ती से पालन करना चाहिये और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), 2020 के अनुरूप होना चाहिये।
  • शैक्षणिक विस्तार: NCERT को नवीन अनुसंधान, डॉक्टोरल तथा अभिनव शैक्षणिक कार्यक्रमों की शुरुआत करने का दायित्व सौंपा गया है,  साथ ही, इसे UGC के दिशानिर्देशों के अनुरूप ऑफ-कैंपस एवं ऑफशोर परिसरों की स्थापना के लिये भी अधिकृत किया गया है।
  • गैर-लाभकारी अनिवार्यता: संस्थान सख्ती के साथ उन शर्तों का पालन करता है जो इसे किसी भी "वाणिज्यिक" या "लाभ कमाने" वाली गतिविधियों में संलग्न होने से रोकती हैं।
  • अनिवार्य मान्यता: संस्थान को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) से संस्थागत मान्यता प्राप्त करनी होगी और अपने विशिष्ट कार्यक्रमों को राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NBA) द्वारा मूल्यांकन कराना आवश्यक होगा।
  • राष्ट्रीय रैंकिंग: NCERT को अब राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग ढाँचे (NIRF) द्वारा जारी वार्षिक रैंकिंग में भाग लेना आवश्यक है।
  • डिजिटल एकीकरण: संस्थान को अनिवार्य रूप से अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) के सिस्टम को अपनाना चाहिये, जिसमें छात्र पहचान का निर्माण और ABC पोर्टल से जुड़ना और डिजिटल लॉकर में क्रेडिट स्कोर अपलोड करना शामिल है।

और पढ़ें: भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली का भविष्य

close
Share Page
images-2
images-2