इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

नौसेना अभ्यास काकाडू

  • 15 Sep 2022
  • 2 min read

रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना द्वारा आयोजित एक बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास काकाडू में भाग लेने के लिये भारत के  INS सतपुड़ा और P-8I समुद्री गश्ती विमान ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुँच गए हैं।

Kakadu

नौसेना अभ्यास काकाडू:

  • परिचय:
    • अभ्यास काकाडू एक संयुक्त-सक्षम, द्विवार्षिक अभ्यास है जो रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना द्वारा आयोजित किया जाता है तथा यह रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना द्वारा समर्थित है।
    • काकाडू नौसेना का प्रमुख समुद्री अभ्यास है, जो समुद्री और हवाई क्षेत्रों में राष्ट्रों के बीच अंतर-संचालन क्षमता विकसित करने के साथ ही समुद्री सुरक्षा एवं निगरानी के लिये प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करता है।
    • इसकी शुरुआत वर्ष 1993 में हुई थी।
  • नौसेना अभ्यास काकाडू-2022:
    • यह दो सप्ताह तक चलने वाला अभ्यास है, जो बंदरगाह और समुद्र दोनों क्षेत्रों में आयोजित किया जाता है, जिसमें 14 नौसेनाओं के  जहाज़ और समुद्री विमान शामिल होते हैं।
    • भागीदारी: इसमें लगभग 19 जहाज़ों, 34 विमानों और 25 देशों के 3000 से अधिक कर्मियों के शामिल होने की संभावना है।
    • थीम: साझेदारी, नेतृत्व, दोस्ती।
    • महत्त्व: नौसेना की सबसे महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता गतिविधि के रूप में भाग लेने वाले देशों के बीच संबंधों के निर्माण के लिये अभ्यास काकाडू महत्त्वपूर्ण है।
      • यह अभ्यास क्षेत्रीय भागीदारों को संयुक्त रूप से कांस्टेबुलरी ऑपरेशन से लेकर उच्च समुद्री क्षेत्र में युद्ध जैसी बहुराष्ट्रीय समुद्री गतिविधियों को संचालित करने का अवसर प्रदान करता है।

ऑस्ट्रेलिया के साथ अन्य सैन्य अभ्यास

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2