रैपिड फायर
राष्ट्रीय खेल दिवस 2025
- 01 Sep 2025
- 15 min read
राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतिवर्ष 29 अगस्त को भारत के महानतम हॉकी खिलाड़ियों में से एक मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
राष्ट्रीय खेल दिवस
- परिचय: इस दिन को वर्ष 2012 में राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया गया था। वर्ष 2019 में, फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत इसी दिन की गई, जिसने भारत की फिटनेस और खेल यात्रा में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि स्थापित की।
- थीम 2025: फिट इंडिया मिशन के तहत इसे ‘एक घंटा, खेल के मैदान में (Ek Ghanta, Khel ke Maidan Main)’ थीम के साथ मनाया जाएगा, जिसमें नागरिकों को प्रतिदिन 60 मिनट शारीरिक गतिविधि के लिये प्रोत्साहित किया जाएगा।
- प्रमुख राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: 29 अगस्त को भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किये जाने वाले पुरस्कारों में शामिल हैं:
पुरस्कार |
विवरण |
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार |
भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान। वर्ष 1991–92 में प्रारंभ, जिसे पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार कहा जाता था और वर्ष 2021 में हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद के सम्मान में पुनः नामित किया गया। |
अर्जुन पुरस्कार |
भारत का दूसरा सर्वोच्च खेल सम्मान। |
द्रोणाचार्य पुरस्कार |
कोचों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान। |
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार |
उन संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में खेलों को बढ़ावा दिया हो। |
मेजर ध्यानचंद (1905-1979)
- उपलब्धियाँ: हॉकी के जादूगर के रूप में जाने जाते हैं।
- विरासत: सेवानिवृत्ति के बाद भी, भारत का हॉकी में दबदबा कायम रहा। उन्होंने वर्ष 1948, 1952, 1956 और 1964 में ओलंपिक स्वर्ण तथा वर्ष 1960 में रजत पदक जीता।
- वर्ष 1956 में सेना में मेजर के पद से सेवानिवृत्त होने पर, उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
और पढ़ें: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार |