रैपिड फायर
नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन (NCMM)
- 28 Oct 2025
- 17 min read
खान मंत्रालय ने नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन (NCMM) के तहत दो अतिरिक्त उत्कृष्टता केंद्रों (CoE) - भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बंगलूरू और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रौद्योगिकी सामग्री केंद्र (C-MET), हैदराबाद को मान्यता दी है।
- इससे पूर्व, इस पहल के तहत सात संस्थानों को मान्यता दी जा चुकी है।
- CoE हब एंड स्पोक मॉडल पर कार्य करेगा, जिसमें शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विकास तथा उद्योग भागीदारों की विशेषज्ञता को एकत्रित किया जाएगा।
नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन (NCMM)
- परिचय: भारत की दीर्घकालिक खनिज सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये केंद्रीय बजट 2024-25 में नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन (NCMM) की घोषणा की गई थी।
-
इस मिशन का उद्देश्य घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्रोतों से निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करके भारत की क्रिटिकल मिनरल आपूर्ति शृंखला को मज़बूत करना है।
-
- कवरेज़ और उद्देश्य:
- NCMM खनिज मूल्य शृंखला के सभी चरणों को कवर करता है - अन्वेषण, खनन, लाभकारीकरण, प्रसंस्करण, उपयोग की समाप्ति पर उत्पादों के पुनर्चक्रण तक।
- इसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और रणनीतिक क्षेत्रों के लिये आवश्यक खनिजों तक पहुँच सुनिश्चित करना है।
- मुख्य विशेषताएँ:
- कोबाल्ट और दुर्लभ मृदा तत्त्वों (REE) से समृद्ध पॉलीमेटेलिक नोड्यूल्स के अपतटीय खनन पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
- शासन:
-
क्रिटिकल मिनरल पर अधिकार प्राप्त समिति इस मिशन की देख-रेख करेगी, जिसमें खान मंत्रालय नोडल प्राधिकारी होगा।
क्रिटिकल मिनरल
- क्रिटिकल मिनरल किसी देश की आर्थिक वृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं। उनकी सीमित वैश्विक उपलब्धता आपूर्ति शृंखला के लिये जोखिम पैदा करती है।
- प्रमुख अनुप्रयोग:
-
सौर ऊर्जा: सिलिकॉन, टेल्यूरियम, इंडियम और गैलियम जैसे खनिज फोटोवोल्टिक (PV) सेल के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं। भारत की 64 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता इन पर बहुत अधिक निर्भर करती है।
-
पवन ऊर्जा: नियोडिमियम और डिस्प्रोसियम जैसे दुर्लभ मृदा तत्त्व पवन टरबाइन चुंबकों के लिये महत्त्वपूर्ण हैं।
-
इलेक्ट्रिक वाहन: राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन योजना (NEMMP) के अंतर्गत लिथियम, निकल और कोबाल्ट से चलने वाली लिथियम-आयन बैटरियाँ।
- ऊर्जा भंडारण: ऊर्जा भंडारण के लिये उन्नत बैटरियाँ लिथियम, कोबाल्ट और निकल पर निर्भर करती हैं।
-
| और पढ़ें: क्रिटिकल मिनरल्स के लिये भारत का रोडमैप |
