दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो

  • 23 Feb 2026
  • 13 min read

स्रोत: पीआईबी

भाररत के प्रधानमंत्री ने एक ही प्लेटफॉर्म से नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो दोनों का उद्घाटन किया, यह भारत में पहली बार है कि रैपिड रेल और मेट्रो सेवा एक ही दिन एक साथ शुरू की गई। 

  • मेरठ मेट्रो, जो मेरठ साउथ और मोदीपुरम को जोड़ती है, भारत की सबसे तेज़ मेट्रो है। यह 120 किमी./घंटा तक की गति से चलती है तथा अपनी तरह की पहली परियोजना में नमो भारत के बुनियादी ढाँचे पर संचालित होती है।

नमो भारत रैपिड रेल

  • परिचय: यह भारत की पहली क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली (RRTS) है, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिये डिज़ाइन किया गया एक समर्पित अर्द्ध-उच्च गति वाला यात्री रेल नेटवर्क है।
    • इसकी अधिकतम डिज़ाइन स्पीड 180 किमी./घंटा है, जबकि परिचालन गति 160 किमी./घंटा तक जा सकती है। ट्रेन की औसत गति लगभग 100 किमी./घंटा रहती है।
  • प्राथमिक उद्देश्य: यह प्रणाली पारंपरिक रेल और सड़क नेटवर्क पर भीड़भाड़ को कम करने के लिये 100-200 किमी. की दूरी तय करने वाले यात्रियों को एक आधुनिक, उच्च-आवृत्ति वाला वैकल्पिक परिवहन साधन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखती है।
  • अन्य प्रणालियों से भिन्नता:
    • मेट्रो की तुलना में: जहाँ मेट्रो शहर के भीतर बार-बार ठहराव के साथ यात्रा के लिये होती है, वहीं RRTS कम ठहराव और अधिक गति के साथ क्षेत्रीय संपर्क पर केंद्रित है।
    • वंदे भारत की तुलना में: यह वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की अंतर-शहरी ट्रेनों से अलग है, क्योंकि यह कम दूरी के क्षेत्रीय अंतर-शहरी मार्गों पर अधिक आवृत्ति के साथ संचालित होती है।
  • प्रमुख कॉरिडोर: दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ RRTS लगभग 82 किमी. लंबा है। इस पूरे मार्ग पर पूर्ण संचालन का उद्घाटन फरवरी 2026 में किया गया।

और पढ़ें: मल्टीमॉडल ट्रांंसपोर्ट हब

close
Share Page
images-2
images-2