रैपिड फायर
कैट्रिन प्रयोग
- 12 Jun 2025
- 2 min read
स्रोत: द हिंदू
कार्लस्रूहे ट्रिटियम न्यूट्रिनो (KATRIN) प्रयोग ने न्यूट्रिनो के द्रव्यमान का अनुमान लगाने के लिये आणविक ट्रिटियम के क्षय का गहन विश्लेषण किया।
- जर्मनी में स्थित, KATRIN प्रयोग को न्यूट्रिनो के निरपेक्ष द्रव्यमान को मापने के लिये डिज़ाइन किया गया है, जो ब्रह्मांड के सबसे अस्पष्ट कणों में से एक हैं।
न्यूट्रिनो:
- परिचय: ये उपपरमाण्विक कण होते हैं, जिन्हें अक्सर "भूत कण" कहा जाता है। इनका कोई विद्युत आवेश नहीं होता, कोई आकार नहीं होता, द्रव्यमान अत्यंत सूक्ष्म होता है तथा ये पदार्थ के साथ न्यूनतम अंतर्क्रिया करते हैं।
- मुख्य विशेषताएँ: ये ब्रह्मांड में फोटॉनों के बाद दूसरे सबसे अधिक संख्या में पाए जाने वाले कण हैं तथा सभी पदार्थ कणों में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
- इनका पता लगाना अत्यंत कठिन है, क्योंकि ये केवल दुर्बल नाभिकीय बल के माध्यम से ही अंतर्क्रिया करते हैं।
- यहाँ तक कि सबसे प्रबल चुंबकीय क्षेत्रों का भी इन पर कोई प्रभाव नहीं होता है तथा ये अपने स्रोत से सीधी रेखा में गमन करते हैं।
प्रकार:
और पढ़ें: सर्वाधिक ऊर्जावान न्यूट्रिनो की खोज