इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

संयुक्त पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास

  • 17 Mar 2023
  • 2 min read

संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, भारत, जापान और दक्षिण कोरिया द्वारा संयुक्त पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास आयोजित किया जा रहा है।

  • इसके एक भाग के रूप में सी ड्रैगन 23 अभ्यास 15 मार्च, 2023 को शुरू किया गया था और इसका उद्देश्य चीन तथा उत्तर कोरिया के खतरों से निपटने के लिये इन देशों के बीच गठबंधन को मज़बूत करना है।

चीन द्वारा समुद्री क्षेत्र के विस्तार की प्रक्रिया:

  • चीन की नौसेना ईरान और रूस के साथ ओमान की खाड़ी में संयुक्त खोज एवं बचाव अभ्यास में हिस्सा ले रही है।
  • पूर्वी चीन सागर में छोटे  द्वीपों को लेकर जापान के साथ चीन का विवाद बढ़ गया है, दोनों पक्ष एक दूसरे पर अपने समुद्री क्षेत्र का उल्लंघन करने का आरोप लगा रहे हैं।
  • चीन अन्य देशों के साथ भी सुरक्षा बॉन्ड-2023 अभ्यास कर रहा है। 

सी ड्रैगन 23:

  • सी ड्रैगन 23 भारत समेत अमेरिका, कनाडा, जापान और दक्षिण कोरिया में साझा पनडुब्बी रोधी युद्धाभ्यास है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य मित्र नौसेनाओं के बीच साझा मूल्यों और एक खुले, समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र हेतु प्रतिबद्धता के आधार पर उच्च स्तर का तालमेल तथा समन्वय स्थापित करना है। 
  • भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्त्व अमेरिकी नौसेना के P8A, जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल के P1, रॉयल कैनेडियन वायु सेना के CP140 और कोरिया गणराज्य की नौसेना (RoKN) के P3C के साथ एक P8I विमान द्वारा किया जाता है।

निष्कर्ष:

युद्धाभ्यास सी ड्रैगन 23 में भारतीय नौसेना की भागीदारी अपनी नौसैनिक क्षमताओं में वृद्धि एवं हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समान विचारधारा वाले देशों के साथ सहयोग को मज़बूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

स्रोत: द हिंदू

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2