दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स


प्रारंभिक परीक्षा

सी ड्रैगन 22 अभ्यास

  • 07 Jan 2022
  • 2 min read

हाल ही में भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान और दक्षिण कोरिया की नौसेनाओं के साथ प्रशांत महासागर में यूएस सी ड्रैगन 22 अभ्यास शुरू हुआ।

प्रमुख बिंदु

  • सी ड्रैगन 22 अभ्यास के बारे में:
    • सी ड्रैगन एक अमेरिकी नेतृत्व वाला बहु-राष्ट्रीय अभ्यास है जिसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पारंपरिक और गैर-पारंपरिक समुद्री सुरक्षा चुनौतियों के जवाब में एक साथ संचालित करने के लिये पनडुब्बी रोधी युद्ध रणनीति का अभ्यास व चर्चा करने हेतु डिज़ाइन किया गया है।
    • यह एक वार्षिक अभ्यास है।
  • महत्त्व:
    • चीन के साथ कुछ देशों के तनावपूर्ण संबंधों और हिंद महासागर क्षेत्र में पीएलए-नौसेना के बढ़ते प्रयासों के मद्देनजर यह अभ्यास महत्त्व रखता है।
    • भारतीय नौसेना ने हाल ही में दो और पोसेडॉन 81 समुद्री टोही और पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान शामिल किये हैं जो इस क्षेत्र में चीनी जहाज़ों व पनडुब्बियों पर नजर रखने की उसकी क्षमता को और मज़बूत करेगे।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow