ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

INS निर्देशक

  • 20 Dec 2024
  • 9 min read

स्रोत: द हिंदू

भारतीय नौसेना ने विशाखापत्तनम नौसेना डॉकयार्ड में अत्याधुनिक सर्वेक्षण पोत, आईएनएस निर्देशक को शामिल किया है।

  • सर्वेक्षण पोत (लार्ज) (SVL) परियोजना के दूसरे पोत INS निर्देशक को मल्टी-बीम इको साउंडर्स एवं ऑटोनॉमस अंडरवाटर व्हीकल्स (AUV) जैसी उन्नत प्रणालियों का उपयोग करके हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण, नेविगेशन तथा समुद्री सुरक्षा को उन्नत बनाने हेतु कमीशन किया गया है।
    • SVL परियोजना का उद्देश्य भारतीय नौसेना के हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण बेड़े को पुराने संधायक श्रेणी के पोत के स्थान पर आधुनिक बनाना है। इस परियोजना में चार पोत शामिल हैं; वे संधायक, निर्देशक, इक्षक और संशोधक हैं।
  • स्वदेशी विनिर्माण: 80% से अधिक स्वदेशी उपकरणों से निर्मित होने के साथ यह मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल के अनुरूप है।
  • समुद्री कूटनीति और सुरक्षा: यह पोत समुद्री कूटनीति के लिये एक विश्वसनीय उपकरण के रूप में कार्य करने के साथ समुद्री सर्वेक्षणों में मित्र देशों की सहायता करेगा, जो भारत की SAGAR (क्षेत्र में सभी के लिये सुरक्षा और विकास) पहल के अनुरूप है।
    • इससे समुद्री सुरक्षा में सुधार होने के साथ हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा।

INS_Nirdeshak

और पढ़ें: संधायक

close
Share Page
images-2
images-2