रैपिड फायर
इनोवेटर्स बिजनेस एनवायरमेंट इंडेक्स (IBEI) 2026
- 03 Mar 2026
- 13 min read
स्टार्टअपब्लिंक ने इनोवेटर्स बिजनेस एनवायरमेंट इंडेक्स (IBEI) 2026 जारी किया, जो नियमन, पूंजी और अवसंरचना जैसी मूलभूत व्यावसायिक स्थितियों को 0–100 स्कोर का उपयोग करके मापता है।
इनोवेटर्स बिजनेस एनवायरमेंट इंडेक्स (IBEI)
- परिचय: IBEI राष्ट्रीय व्यावसायिक वातावरण का मूल्यांकन इसकी पहुँच, पूर्वानुमान क्षमता और नवप्रवर्तकों के लिये कम अवरोध वाले सिस्टम के आधार पर करता है। यह व्यवसाय शुरू करने एवं उन्हें बढ़ाने हेतु आवश्यक इनपुट एवं सक्षम परिस्थितियों पर केंद्रित है और यह स्टार्टअप की सफलता दर जैसे परिणाम-आधारित मापदंडों से अलग है।
- पद्धति और संकेतक: इस सूचकांक में प्रमुख स्तंभों के तहत 30 से अधिक मापने योग्य संकेतकों के अंक एकत्रित किये जाते हैं:
- नियमन और शासन: व्यवसाय शुरू करने और संचालित करने में आसानी और नियामक अवरोध।
- पूंजी और वित्तीय अवसंरचना तक पहुँच: धन की उपलब्धता और ऋण की शर्तें।
- कराधान: व्यवसायों के लिये प्रोत्साहन और कर संबंधी शर्तें।
- डिजिटल अवसंरचना: इंटरनेट गति, स्वतंत्रता और कनेक्टिविटी।
- वैश्विक गतिशीलता और खुलापन: अंतर्राष्ट्रीय पहुँच, बाज़ार की धारणा तथा शासन की स्थिरता।
- IBEI रैंकिंग 2026: संयुक्त राज्य अमेरिका ने 100 के स्कोर के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सिंगापुर दूसरे और यूनाइटेड किंगडम तीसरे स्थान पर रहा।
- भारत का प्रदर्शन: भारत को वैश्विक स्तर पर 55.035 अंक के साथ 54वाँ स्थान मिला है। भारत चीन से आगे है, जो 85वें स्थान पर है।
- रिपोर्ट में भारत के व्यावसायिक वातावरण की विशेषताओं के रूप में मज़बूत क्षेत्रीय ताकत, पूंजी तक भरोसेमंद पहुँच, बड़े बाज़ार का आकार और प्रतिस्पर्द्धात्मक लागत संरचना को दर्शाया गया है।
| और पढ़ें: बिजनेस रेडी (B-रेडी) रिपोर्ट 2024 |
