दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

सिंधु नदी डॉल्फिन

  • 18 Nov 2021
  • 3 min read

हाल ही में पंजाब के वन्यजीव संरक्षण खंड ने सिंधु नदी डॉल्फिन के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास की रक्षा हेतु भी प्रयास किये हैं।

  • वर्ष 2019 में सिंधु नदी डॉल्फिन को  पंजाब का राज्य जलीय जानवर घोषित किया गया था।

Indus-River-Dolphin

प्रमुख बिंदु

  • परिचय:
    • वैज्ञानिक नाम: प्लैटानिस्टा गैंगेटिका माइनर
    • दक्षिण एशियाई नदी डॉल्फिन के एक हालिया अध्ययन के अनुसार, सिंधु और गंगा नदी डॉल्फिन एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग प्रजातियाँ हैं। वर्तमान में उन्हें प्लैटानिस्टा गैंगेटिका के तहत दो उप-प्रजातियों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
    • अन्य मीठे पानी की डॉल्फिन (जैसे गंगा नदी डॉल्फिन) की तरह सिंधु नदी डॉल्फिन नदी के स्वास्थ्य का एक महत्त्वपूर्ण संकेतक है।
    • भारतीय जल में पाई जाने वाली अन्य डॉल्फिन में शामिल हैं: गंगा नदी डॉल्फिन, इरावदी डॉल्फिन।
  • परिवेश:
    • वे केवल पाकिस्तान में सिंधु नदी के निचले हिस्सों और पंजाब, भारत में सिंधु नदी की एक सहायक नदी ब्यास में पाई जाती हैं।
  • खतरे:
    • जैविक संसाधनों का उपयोग: मत्स्य पालन और जलीय संसाधनों का संचयन।
    • प्राकृतिक प्रणाली में संशोधन: बाँध और जल प्रबंधन/उपयोग।
    • प्रदूषण: घरेलू और शहरी अपशिष्ट जल, औद्योगिक और सैन्य अपशिष्ट, कृषि और वानिकी अपशिष्ट।
  • संरक्षण की स्थिति:
  • उठाए गए कदम:
    • मीठे पानी की डॉल्फिन की गणना का काम केंद्र सरकार की राष्ट्रव्यापी परियोजना के रूप में किया जा रहा है।
    • प्रोजेक्ट डॉल्फिन: वर्ष 2020 में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित यह प्रोजेक्ट टाइगर की तर्ज पर होगा, जिससे बाघों की आबादी बढ़ाने में मदद मिली है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow