इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव, 2021

  • 18 Nov 2021
  • 3 min read

हाल ही में केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) द्वारा भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (India International Science Festival- IISF) का 7वां संस्करण लॉन्च किया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के बारे में:
    • वर्ष 2015 में शुरू किया IISF एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसे देश का सबसे बड़ा मंच माना जाता है। यह विश्व के छात्रों, जनता, शोधकर्त्ताओं, नवप्रवर्तनकर्त्ताओं और कलाकारों को लोगों एवं  मानवता की भलाई के लिये विज्ञान का अभूतपूर्व अनुभव प्राप्त करने के लिये एक साथ लाता है।
  • आयोजन:
  • नोडल एजेंसी:
  • वर्ष 2021 की थीम:
    • समृद्ध भारत के लिये विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार में रचनात्मकता का जश्न मनाना।
      • यह भारत की आज़ादी का अमृत महोत्सव की भावना और विचार को भी प्रतिबिंबित करेगा, जिसका उद्देश्य वर्ष 2022 में भारतीय स्वतंत्रता के 75 गौरवशाली वर्षों को चिह्नित करना है।

विज्ञान भारती

  • स्वदेशी विज्ञान आंदोलन ‘भारतीय विज्ञान संस्थान-बंगलूरू’ में कुछ प्रख्यात वैज्ञानिकों द्वारा प्रोफेसर ‘के.आई. वासु’ के मार्गदर्शन में शुरू किया गया था।
    • इस आंदोलन ने धीरे-धीरे गति पकड़ी और राष्ट्रीय संगठन के रूप में उभरा।
  • वर्ष 1991 में अखिल भारतीय स्तर पर स्वदेशी विज्ञान आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया और इसे ‘विज्ञान भारती’ नाम दिया गया।
  • इसका एक उद्देश्य युवा वैज्ञानिकों को अधिक रचनात्मकता और मौलिकता के लिये प्रेरित करना है।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2