इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

इंडियास्किल्स 2023-24

  • 18 Oct 2023
  • 4 min read

स्रोत: पी.आई.बी. 

हाल ही में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने इंडिया स्किल्स 2023-24 लॉन्च किया और विश्व कौशल प्रतियोगिता (WSC) 2022 के विजेताओं को सम्मानित किया।

इंडिया स्किल्स 2023-24:

  • परिचय:
    • इंडिया स्किल्स 2023-24 एक कौशल विकास प्रतियोगिता है जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में व्यक्तियों के कौशल को प्रोत्साहित करना और बढ़ाना है, उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिताओं के लिये तैयार करना है।
    • इंडिया स्किल्स, वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता का अग्रदूत है। राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया स्किल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी वैश्विक कार्यक्रम वर्ल्ड स्किल्स में भाग लेंगे।
  • उद्देश्य:.
    • रोज़गार योग्य कौशल को बढ़ावा देना: यह कार्यक्रम बाज़ार की ज़रूरतों के अनुरूप रोज़गार योग्य कौशल विकसित करने के महत्त्व को रेखांकित करता है, जिससे उद्योग के भीतर कार्यबल की स्वीकार्यता बढ़ती है।
    • कौशल अंतराल का समाधान करना: इसका उद्देश्य उद्योग में आवश्यक कौशल की मैपिंग पर ज़ोर देकर कौशल अंतराल की पहचान करना और उसे पाटना, अर्जित डिग्री और व्यावहारिक कौशल के बीच असमानता को कम करना है।
    • दक्षताओं और ज्ञान का एकीकरण: 21वीं सदी में प्रभावी ढंग से नेतृत्व करने के लिये व्यक्तियों को तैयार करने हेतु  दक्षताओं, व्यावहारिक ज्ञान और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर समान ज़ोर दिया जाता है।

विश्व कौशल प्रतियोगिता: 

  • परिचय:
    • वर्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल द्वारा आयोजित वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता द्विवार्षिक तौर पर आयोजित की जाती है और इसमें 86 सदस्य देश शामिल होते हैं।
    • ये प्रतियोगिताएँ उच्च प्रदर्शन के लिये एक बेंचमार्क के रूप में कार्य करती हैं और व्यावसायिक उत्कृष्टता का मूल्यांकन करने हेतु एक उद्देश्यपूर्ण साधन प्रदान करती हैं।
  • WSC- 2022 में भारत का प्रदर्शन:
    • भारतीय प्रतियोगियों का चयन इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2021 के माध्यम से किया गया और उन्हें वर्ल्ड स्किल्स इंडिया के विशेषज्ञों व प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया गया।
    • भारत ने 50 कौशलों में भाग लिया और 2 रजत पदक, 3 काँस्य पदक तथा उत्कृष्टता के लिये 13 पदक के साथ अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के साथ 11वाँ स्थान हासिल किया।
      • भागीदारी में होटल रिसेप्शनिस्ट, मेकैट्रॉनिक्स, मोबाइल रोबोटिक्स, जल प्रौद्योगिकी, बेकरी, वेब प्रौद्योगिकी आदि विविध प्रकार के कौशल शामिल थे।

कौशल विकास के लिये सरकारी पहलें:

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2