इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

ओलंपिक गेम्स- 2036 की मेज़बानी हेतु भारत की महत्त्वाकांक्षा

  • 28 Oct 2023
  • 5 min read

स्रोत: द हिंदू 

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री ने मुंबई में 141वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र के उद्घाटन समारोह के दौरान आदर्श रूप से वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेज़बानी करने के भारत के इरादे की घोषणा की।

  • चीन, दक्षिण कोरिया और जापान ही केवल ऐसे एशियाई देश हैं जिन्होंने ओलंपिक की मेज़बानी की है, जापान ने वर्ष 1964 तथा वर्ष 2020 में दो बार ओलंपिक खेलों की मेज़बानी की है।

ओलंपिक हेतु मेज़बान शहर के चयन की प्रक्रिया:

  • पारंपरिक प्रणाली:
    • पहले मेज़बानी लेने के लिये शहरों को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) को रुचि पत्र प्रस्तुत करना होता था। जिसमें एक लंबी बहु-वर्षीय, बहु-चरणीय मूल्यांकन प्रक्रिया होती थी।
    • मेज़बानों का चयन सात साल पूर्व ही कर लिया जाता था।
    • यह प्रकिया प्रायः अत्यधिक खर्च, कर्ज़, भ्रष्टाचार और घोटालों का कारण बनती है।
  • नया दृष्टिकोण: ओलंपिक एजेंडा 2020: 
    • वर्ष 2013 में थॉमस बाख IOC के अध्यक्ष बने और उन्होंने ओलंपिक एजेंडा- 2020 पेश किया, जो ओलंपिक गतिविधियों के भविष्य का एक ब्लूप्रिंट था।
    • वर्ष 2014 में IOC सत्र के दौरान एजेंडे को मंज़ूरी दी गई थी। एक प्रमुख पहलू मेज़बान शहरों के चयन के लिये 'नया मानदंड' स्थापित करना था, जिसे आधिकारिक तौर पर वर्ष 2019 में स्विट्जरलैंड के लॉज़ेन में IOC सत्र के दौरान अपनाया गया था।
      • इसने अधिक लचीलेपन के साथ मेज़बानों के चयन के सात-वर्षीय नियम को प्रतिस्थापित कर दिया।
      • "द गेम्स एडप्ट टू द रीज़न, द रीज़न डज़ नॉट एडप्ट टू द गेम्स” आदर्श वाक्य के साथ लचीलेपन, स्थिरता और लागत-प्रभावशीलता पर ज़ोर दिया गया।
      • इसमें दो चरण शामिल होते हैं: निरंतर संवाद (Continuous Dialogue) एवं लक्षित संवाद (Targeted Dialogue)।
        • निरंतर संवाद विशिष्ट समय सीमा के बिना लचीले मास्टर प्लान की अनुमति देता है।
        • लक्षित संवाद की अवधि 12 माह तक होती है, जिसमें विस्तृत चर्चा, गारंटी और एक सलाहकार रिपोर्ट शामिल होती है।

नोट: वर्ष 2030 के बाद से शुरू होने वाले सभी ओलंपिक खेलों के संस्करणों को IOC की जलवायु-सकारात्मक प्रतिबद्धता का पालन करते हुए अपने बजट व्यय को सीमित करना होगा।

ओलंपिक से संबंधित महत्त्वपूर्ण पहलू:

  • परिचय
    • ओलंपिक एक अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन है जो प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित किया जाता है।
      • ओलंपिक का लक्ष्य खेल के माध्यम से मनुष्य का विकास करना और विश्व शांति में योगदान देना है।
    • ओलंपिक में शामिल खेल: ग्रीष्मकालीन खेल, शीतकालीन खेल और युवा ओलंपिक खेल।
  • इतिहास और उत्पत्ति: 
    • ओलंपिक की शुरुआत लगभग 3,000 वर्ष पूर्व प्राचीन ग्रीस के पेलोपोनिस क्षेत्र में हुई थी।
    • हालाँकि सटीक आरंभ तिथि की अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है, आमतौर पर ऐतिहासिक अभिलेखों में इसका वर्ष 776 ईसा पूर्व उल्लेखित है
      • पियरे डी. कूबर्टिन की योजना के आधार पर पहला आधुनिक ओलंपिक वर्ष 1896 में एथेंस, ग्रीस में आयोजित किया गया था।
  • ओलंपिक रिंग्स:
    • ओलंपिक प्रतीक में एक सफेद पृष्ठभूमि पर विभिन्न रंगों (नीला, पीला, काला, हरा और लाल) के पाँच इंटरलॉकिंग रिंग्स होते हैं।
      • ये रिंग्स विश्व के पाँच महाद्वीपों का प्रतिनिधित्त्व करते हैं और खेलों के माध्यम से देशों की एकता एवं विविधता का प्रतीक हैं।

  • आगामी कार्यक्रम:
    • ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2024: पेरिस, फ्राँस
    • शीतकालीन ओलंपिक 2026: मिलान-कोर्टिना डी'अम्पेज़ो, इटली
    • ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2028: लॉस एंजिल्स, USA
    • ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2032: ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया

भारत द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बहु खेल आयोजन:

  • एशियाई खेल: वर्ष 1951 और वर्ष 1982
  • राष्ट्रमंडल खेल: वर्ष 2010
  • दक्षिण एशियाई खेल: वर्ष 1987, वर्ष 1995 और वर्ष 2016
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2