दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

भारत द्वारा वर्ष 2026 की पहली BRICS युवा समन्वय बैठक की मेज़बानी

  • 02 Apr 2026
  • 11 min read

स्रोत: पीआईबी

हाल ही में भारत ने अपनी BRICS अध्यक्षता के तहत युवा जुड़ाव को शुरू करते हुए पहली BRICS युवा समन्वय बैठक आभासी रूप में आयोजित की।

  • आयोजक: यह युवा मामले और खेल मंत्रालय के अधीन युवा कार्य विभाग द्वारा आयोजित की गई थी।
  • विषय: बैठक "लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिये निर्माण" विषय के तहत आयोजित की गई थी।
  • उद्देश्य: युवा सहयोग को सुदृढ़ करना और BRICS देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना।
  • भागीदारी: सभी BRICS सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने चर्चा में भाग लिया और बैठक ने सहयोग के प्रमुख विषयगत क्षेत्रों पर सदस्य देशों को संरेखित करने में मदद की।
  • प्रमुख पहलें: भारत ने BRICS युवा ट्रैक 2026 का एक सिंहावलोकन प्रस्तुत किया, जिसमें वार्षिक रोडमैप की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें कार्यसमूह की बैठकें, विषयगत जुड़ाव, सर्व ब्रिक्स स्वयंसेवी गतिविधियाँ, युवा विकास मंच, युवा परिषद बैठक, युवा शिखर सम्मेलन और युवा मंत्रिस्तरीय बैठक शामिल हैं।
  • प्राथमिकता वाले क्षेत्र: शिक्षा और कौशल, उद्यमिता, विज्ञान एवं नवाचार, सामाजिक भागीदारी, समावेशन, स्वास्थ्य और खेल, पर्यावरण एवं स्थिरता, अंतर-धार्मिक संवाद तथा युवा आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित करना।
  • भारत की अध्यक्षता: इस बैठक ने भारत के नेतृत्व के दौरान BRICS युवा ट्रैक 2026 की औपचारिक शुरुआत को चिह्नित किया और इसकी अध्यक्षता के दौरान आगामी जुड़ाव की नींव रखी।

और पढ़ें: 17वाँ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

close
Share Page
images-2
images-2