रैपिड फायर
ग्रेट हॉर्नबिल
- 10 Jul 2025
- 3 min read
स्रोत: TH
हाल ही में केरल के कन्नूर के तटीय क्षेत्र में ग्रेट हॉर्नबिल (मलयालम में मलमुझक्की वेझंबल) को देखा गया।
ग्रेट हॉर्नबिल ( बुसेरोस बाइकोर्निस )
- परिचय: यह एक बड़ा पक्षी है (लंबाई 95–120 सेमी, वजन लगभग 3 किलोग्राम), जो बुसेरोटिडी (Bucerotidae) परिवार से संबंधित है। इसकी पहचान मुड़ी हुई पीली चोंच और उसके ऊपर स्थित एक खोखले कास्क (casque) से होती है। यह मुख्यतः फलभक्षी (frugivorous) होता है, लेकिन यह छोटे जीवों का शिकार भी करता है।
- भौगोलिक सीमा: भारत, भूटान, नेपाल, चीन, थाईलैंड, लाओस, कंबोडिया, वियतनाम, मलेशिया और इंडोनेशिया सहित दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों में मूल रूप से पाया जाता है।
- भारत में यह पश्चिमी घाट, पूर्वी हिमालय, पूर्वोत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में पाया जाता है।
- यह केरल और अरुणाचल प्रदेश दोनों राज्यों का आधिकारिक राज्य पक्षी है।
- नगालैंड में मनाया जाने वाला प्रसिद्ध "हॉर्नबिल महोत्सव" इसी के नाम पर रखा गया है। यह पक्षी नागा समुदाय द्वारा सबसे आदर और सम्मान के साथ देखा जाता है।
- यह उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों तथा आर्द्र पर्णपाती वनों में पाया जाता है। यह घने पुराने पेड़ों को पसंद करता है, जिनमें बड़े प्राकृतिक गड्ढे (cavities) होते हैं ताकि वह उनमें घोंसला बना सके। तटीय क्षेत्रों में इसकी उपस्थिति अत्यंत दुर्लभ है।
- यह आमतौर पर 600–2000 मीटर की ऊँचाई पर पाया जाने वला यह पक्षी वृक्षवासीय (Arboreal), दिवाचर (Diurnal) और गैर-प्रवासी (Non-Migratory) है।
- इसे सबसे बड़ा खतरा मानवों द्वारा शिकार और वनों की कटाई के कारण प्राकृतिक आवास के नष्ट होने से है।
- संरक्षण की स्थिति:
- IUCN लाल सूची: संवेदनशील
- CITES: परिशिष्ट I
- वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972: अनुसूची I
और पढ़ें: हॉर्नबिल और ट्रॉपिकल वन