ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

पेथिया डिब्रूगढ़ेंसिस

  • 10 Jul 2025
  • 3 min read

स्रोत: CIFRI

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – केंद्रीय अंतर्देशीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान (ICAR-CIFRI) के शोधकर्त्ताओं ने ब्रह्मपुत्र नदी में साइप्रिनिड मछली की एक नई प्रजाति की खोज की है, जिसका नाम पिथिया डिब्रूगढ़ेंसिस (Pethia Dibrugarhensis) रखा गया है।

  • इसका नाम असम के डिब्रूगढ़ ज़िले के नाम पर रखा गया है, जहाँ इसे पहली बार देखा गया था।

Pethia dibrugarhensis

पेथिया डिब्रूगढ़ेंसिस

  • वर्गीकरण: यह मछली साइप्रिनिडी (Cyprinidae) परिवार (जिसमें कार्प (Carps) और मिनोज़ (Minnows) भी शामिल हैं) से संबंधित है, जिसे सामान्यतः "बार्ब्स (Barbs)" के रूप में जाना जाता है, यह एशिया, यूरोप और अफ्रीका में पाई जाने वाली छोटे से मध्यम आकार की मीठे पानी की मछलियाँ हैं।
    • हालाँकि इस प्रजाति में सामान्य बर्बल्स (barbels) नहीं पाए जाते, फिर भी इसकी आकृतिक विशेषताओं के आधार पर इसे बार्ब की श्रेणी में रखा गया है।
  • आवास: यह मछलियाँ मटमैले-रेतीले-पथरीली सतह वाले मध्यम तेज प्रवाह वाले पानी में पाई जाती है तथा वहाँ की स्थानीय मीठे पानी की अन्य प्रजातियों के साथ सह-अस्तित्व में रहती है।
  • मुख्य विशेषताएँ:
    • अपूर्ण पार्श्व रेखा 
    • पूँछ के पास काले रंग का धब्बा 
    • ह्यूमेरल चिह्न तथा बर्बल्स का अभाव

ICAR-CIFRI

  • यह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के अंतर्गत एक प्रमुख अनुसंधान संस्थान है, जिसकी स्थापना वर्ष 1947 में हुई थी, जो भारत में अंतर्देशीय खुले जल मत्स्य पालन के सतत् प्रबंधन के लिये समर्पित है।
  • इसका मुख्यालय बैरकपुर, पश्चिम बंगाल में है और यह मत्स्य पालन, जलीय जैव विविधता संरक्षण और आजीविका सृजन को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

ब्रह्मपुत्र नदी

  • ब्रह्मपुत्र का उद्गम मानसरोवर झील (तिब्बत) के पास चेमायुंगदुंग हिमनद (ग्लेशियर) से होता है, जिसे तिब्बत में यारलुंग त्संगपो और अरुणाचल प्रदेश में  सियांग/दिहांग के नाम से जाना जाता है।
    • यह तिब्बत (चीन), भारत और बांग्लादेश से होकर प्रवाहित होती है।
  • प्रमुख सहायक नदियों में लोहित, दिबांग, सुबनसिरी, जियाभाराली, धनसिरी, मानस, तोरसा, संकोश, तीस्ता, दिखो, धनसिरी और कोपिली शामिल हैं।
  • असम में स्थित माजुली द्वीप विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप है।

और पढ़ें: मत्स्य पालन क्षेत्र में परिवर्तन 

close
Share Page
images-2
images-2