ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

प्रारंभिक परीक्षा

गोवा बना पूर्ण कार्यात्मक साक्षर राज्य

  • 10 Jun 2025
  • 6 min read

स्रोत: पीआईबी

चर्चा में क्यों?

शिक्षा मंत्रालय के उल्लास (समाज में सभी के लिये आजीवन सीखने की समझ)- नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम), के तहत गोवा को पूर्ण कार्यात्मक साक्षर राज्य घोषित किया गया।

  • PLFS 2023-24 के अनुसार, गोवा की साक्षरता दर 93.60% थी, जिसने उल्लास (ULLAS) सर्वेक्षण के तहत राष्ट्रीय स्तर पर तय किये गए 95% साक्षरता मानक को पार कर लिया है। 
  • इससे पहले, मिज़ोरम पूर्ण कार्यात्मक साक्षरता हासिल करने वाला पहला राज्य तथा पहला केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख

कार्यात्मक साक्षरता

  • यह व्यक्तिगत विकास और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाने के लिये दैनिक जीवन में पढ़ने, लिखने एवं संख्यात्मक कौशल को लागू करने की व्यक्ति की क्षमता को संदर्भित करता है।
  • उल्लास न केवल बुनियादी साक्षरता को कवर करता है बल्कि शिक्षार्थियों को महत्त्वपूर्ण जीवन कौशल से भी लैस करता है, आजीवन सीखने और सक्रिय नागरिकता को प्रोत्साहित करता है।

उल्लास- नव भारत साक्षरता कार्यक्रम क्या है?

  • उल्लास (ULLAS): उल्लास एक केंद्र प्रायोजित योजना है जिसे वर्ष 2022 से 2027 तक लागू किया जा रहा है, जिसे 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के वयस्कों को सशक्त बनाने के लिये डिज़ाइन किया गया है जो औपचारिक स्कूली शिक्षा से वंचित रह गए हैं।
    • इसका उद्देश्य सभी के लिये शिक्षा को बढ़ावा देना है, जिसे पहले वयस्क शिक्षा के रूप में जाना जाता था तथा यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
  • उद्देश्य: इसका लक्ष्य वित्त वर्ष 2022-27 के दौरान 5 करोड़ शिक्षार्थियों के लिये आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता प्राप्त करना है (प्रतिवर्ष 1 करोड़ शिक्षार्थी)।
    • योजना के 5 प्रमुख घटक: बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता, महत्त्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल एवं सतत् शिक्षा। 
  • कार्यान्वयन तंत्र: नागरिकों में सामाजिक ज़िम्मेदारी और कर्त्तव्य की मज़बूत भावना (‘कर्त्तव्य बोध’) उत्पन्न करने के लिये इस योजना को हाइब्रिड (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों) मोड में स्वैच्छिकता के माध्यम से कार्यान्वित किया गया है।
  • प्रमुख विशेषताएँ
    • DIKSHA प्लेटफॉर्म और ULLAS मोबाइल/वेब पोर्टल के माध्यम से अध्ययन सामग्री की सुविधा प्रदान की जाती है, जो 22 भारतीय भाषाओं का समर्थन करता है, जिससे समावेशी और बहुभाषीय शिक्षा को बढ़ावा मिलता है।
    • इसमें बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा (FLNAT) को शामिल किया गया है, जो वर्ष में दो बार या आवश्यकतानुसार स्थानीय विद्यालयों में आयोजित की जाती है ताकि मूल्यांकन और प्रमाणन किया जा सके।

गोवा के विषय में मुख्य तथ्य क्या हैं?

  • गोवा (राजधानी पणजी) भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर कोंकण क्षेत्र में स्थित है और यह भौगोलिक रूप से पश्चिमी घाटों द्वारा दक्कन से अलग होता है।
  • भारत की स्वतंत्रता (1947) के बाद भी पुर्तगाल ने अपने भारतीय क्षेत्रों पर नियंत्रण बनाए रखा, हालाँकि भारत ने कई बार कूटनीतिक प्रयास किये। वर्ष 1961 में भारत ने ऑपरेशन विजय शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप गोवा, दमन और दीव को आज़ाद कराया गया।
    • गोवा मुक्ति दिवस प्रतिवर्ष 19 दिसंबर को मनाया जाता है।
  • 30 मई 1987 को गोवा को राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ, जबकि दमन और दीव केंद्रशासित प्रदेश बने रहे, इसलिये 30 मई को प्रतिवर्ष गोवा राज्य दिवस के रूप में मनाया जाता है
    • 26 जनवरी 2020 को दमन और दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली को मिलाकर एक नया केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया, जिसका नाम है: दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन और दीव

About_Goa

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स

प्रश्न. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से कौन-से प्रावधान शिक्षा पर प्रभाव डालते हैं? (2012)

  1. राज्य नीति के निदेशक तत्त्व
  2.  ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकाय
  3.  पाँचवीं अनुसूची
  4.  छठी अनुसूची
  5.  सातवीं अनुसूची

नीचे दिये गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3, 4 और 5
(c) केवल 1, 2 और 5
(d) 1, 2, 3, 4 और 5

उत्तर: (d)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2