दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

सैन्य अभ्यास साइक्लोन-IV

  • 09 Apr 2026
  • 13 min read

स्रोत: पीआईबी 

भारतीय सेना भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास साइक्लोन-IV के चौथे संस्करण में भाग लेगी, जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।

  • परिचय: अभ्यास साइक्लोन भारत और मिस्र के विशेष बलों के बीच आयोजित एक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है। इसकी शुरुआत वर्ष 2023 में हुई थी और यह दोनों देशों के बीच बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।
  • स्थान एवं दल प्रोफाइल: यह अभ्यास 9 से 17 अप्रैल, 2026 तक मिस्र के अंशास में आयोजित किया जा रहा है।
    • भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व उत्कृष्ट विशेष बल इकाइयों द्वारा किया जा रहा है, जो मिस्र के विशेष बलों के अपने समकक्षों के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं।
  • केंद्रीय विषय-वस्तु: यह सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के माध्यम से विशेष अभियानों में संयुक्त योजना और अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाने पर केंद्रित है। सैनिक उन्नत विशेष परिचालन रणनीति, तकनीकों और प्रक्रियाओं (TTP) का अभ्यास करेंगे, जिससे आपसी पेशेवर विशेषज्ञता और सैन्य सौहार्द को बढ़ावा मिलेगा।
  • उद्देश्य:

    • आतंकवाद निरोधी अभियान: शहरी और अर्द्ध-शहरी वातावरण में खतरों को निष्प्रभावी करना।
    • विशेष अभियान: उच्च-जोखिम वाले कार्यों का अभ्यास, जैसे– स्नाइपर-आधारित ऑपरेशन, सामरिक युद्ध हताहत देखभाल और टोही या रेकी गतिविधियाँ।
    • रेगिस्तानी युद्ध: उत्तरी भारत और मिस्र दोनों के भूगोल को देखते हुए यह अभ्यास शुष्क, रेगिस्तानी इलाके में उत्तरजीविता और युद्ध पर केंद्रित है।
  • रणनीतिक संदर्भ: यह सहयोग जनवरी 2023 में हस्ताक्षरित भारत-मिस्र रणनीतिक साझेदारी के अनुरूप है, जो आतंकरोधी और क्षेत्रीय सुरक्षा में गहन सहयोग पर ज़ोर देता है।
  • भारत और मिस्र के बीच अन्य सैन्य अभ्यास: अभ्यास डेज़र्ट वॉरियर (वायु सेना अभ्यास), अभ्यास ब्राइट स्टार
और पढ़ें: अभ्यास साइक्लोन
close
Share Page
images-2
images-2