इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

डर्टी बम

  • 27 Oct 2022
  • 2 min read

हाल ही में रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यह आरोप लगाया है कि यूक्रेन एक "डर्टी बम" हमले की योजना बना रहा है।

डर्टी बम: 

  • परिचय: 
    • तकनीकी भाषा में "डर्टी बम" डिस्पर्सन डिवाइस (Dispersion Device) है जिसमें रेडियोधर्मी सामग्री संभवतः यूरेनियम होती है, लेकिन सामान्य उपयोग में सीज़ियम -137 या अन्य रेडियोधर्मी सामग्री जैसे निम्न-श्रेणी की सामग्री के इस्तेमाल की अधिक संभावना होती है।
    • इसमें अत्यधिक परिष्कृत रेडियोधर्मी सामग्री को शामिल करने की आवश्यकता नहीं होती है, जैसा कि परमाणु बम में उपयोग किया जाता है। इसके बजाय यह अस्पतालों, परमाणु ऊर्जा स्टेशनों या अनुसंधान प्रयोगशालाओं से रेडियोधर्मी सामग्री का उपयोग कर सकता है जो 
    • परमाणु हथियारों की तुलना में बहुत सस्ता और तेज होता है।
      • उदाहरण के लिये इन्हें किसी वाहन के पिछले हिस्से में रखकर भी ले जाया जा सकता है।
  • चिंताएँ 
    • इसका तत्काल सीमित स्वास्थ्य प्रभाव होगा, क्योंकि प्रभावित क्षेत्र के अधिकांश लोग विकिरण के घातक प्रभाव का अनुभव करने से पहले बच निकलने में सक्षम होंगे।
      • हालाँकि दूर तक फैले रेडियोधर्मी धूल और धुएँ में साँस लेना स्वास्थ्य के लिये हानिकारक हो सकता है क्योंकि विकिरण को मनुष्य न तो देख सकता है, न सूंघ सकता है, न महसूस कर सकता है और न ही चख सकता है।
      • सुदूर फैले  रेडियोधर्मी धुल और धुएँ स्वास्थ्य के लिये काफी खतरनाक होते हैं।
    • शहरी क्षेत्रों को खाली करने अथवा यहाँ तक कि शहर को पूरी तरह से छोड़ने से भारी आर्थिक क्षति हो सकती है।

Dirty-bomb

स्रोत: द हिंदू

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow