ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


चर्चित स्थान

बित्रा द्वीप

  • 23 Jul 2025
  • 10 min read

स्रोत: हिंदुस्तान टाइम्स

सरकार ने लक्षद्वीप के बित्रा द्वीप को रक्षा उद्देश्यों के लिये अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू की है।

बित्रा द्वीप: 

  • परिचय: यह केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का सबसे छोटा बसा हुआ द्वीप है।
  • भूगोल और स्थान: 11°36′ उत्तरी अक्षांश और 72°11′ पूर्वी देशांतर पर स्थित यह द्वीप, कोच्चि से लगभग 483 किमी (261 नॉटिकल मील) की दूरी पर स्थित है।
    • यह अमिनीदिवी उपसमूह का हिस्सा है और इसकी लंबाई लगभग 0.57 किमी तथा अधिकतम चौड़ाई 0.28 किमी है।
  • जलवायु: बित्रा की जलवायु केरल की जलवायु के समान है।
    • गर्म मौसम: मार्च से मई तक, तापमान 25°C से 35°C के बीच रहता है।
    • वार्षिक वर्षा: लगभग 1600 मिमी
  • लैगून और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र: यह द्वीप लगभग 45.61 वर्ग किमी के विशाल लैगून से घिरा हुआ है, जो समृद्ध समुद्री जैव विविधता का समर्थन करता है।
  • जनसंख्या और जीवनशैली: वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, यहाँ की जनसंख्या 271 है। अधिकांश लोग मत्स्यन और नारियल की कृषि पर निर्भर हैं।
  • रणनीतिक महत्त्व: बित्रा द्वीप प्रमुख समुद्री व्यापार मार्गों के निकट स्थित है और यहाँ रक्षा ठिकाना स्थापित किया जाएगा, जो कवरत्ती में स्थित INS द्वीप्रकाशक और मिनिकॉय में स्थित INS जटायु जैसे नौसेना अड्डों को पूरक सहयोग प्रदान करेगा।

Bitra Island in Lakshadweep

और पढ़ें: लक्षद्वीप द्वीप समूह

close
Share Page
images-2
images-2