ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते की मौत

  • 23 Jul 2025
  • 8 min read

स्रोत: TH

मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (KNP) में 8 वर्षीय नामीबियाई मादा चीता, नाभा की शिकार के प्रयास के दौरान लगी चोटों के कारण मृत्यु हो गई।

प्रोजेक्ट चीता:

  • विषय: चीता पुनर्वास परियोजना (प्रोजेक्ट चीता) वर्ष 2022 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य वैश्विक चीता संरक्षण प्रयासों के तहत भारत (जिन्हें वर्ष 1952 में विलुप्त घोषित किया गया था) में चीतों का पुनर्वास करना है।
  • कार्यान्वयन एजेंसियाँ: राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA), मध्य प्रदेश वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII)।
  • कार्यान्वयन: चरण 1 में नामीबिया (2022) और दक्षिण अफ्रीका (2023) से चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में स्थानांतरित करना शामिल था।
    • चरण-2 के अंतर्गत, भारत अब केन्या से चीतों को लाने पर विचार कर रहा है, क्योंकि वहाँ का प्राकृतिक आवास भारत के कुछ क्षेत्रों से समानता रखता है
      • इन चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान और गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में स्थानांतरित किया जाएगा।

Cheetah

और पढ़ें…प्रोजेक्ट चीता का एक वर्ष

close
Share Page
images-2
images-2