इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

लक्षद्वीप द्वीप समूह में INS जटायु

  • 07 Mar 2024
  • 11 min read

स्रोत: द हिंदू 

चर्चा में क्यों? 

लक्षद्वीप द्वीप समूह में उन्नत नौसैनिक अड्डे INS जटायु का जलावतरण भारत की समुद्री सुरक्षा रणनीति विशेषकर हिंद महासागर क्षेत्र में बढ़ते चीनी के प्रभाव के संदर्भ में एक महत्त्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है।

  • इसके अतिरिक्त, भारतीय नौसेना ने कोच्चि में अपने पहले MH-60R मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन (INAS) 334 का परिचालन किया, जो इसके रोटरी बेड़े और इसकी पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं के लिये एक प्रमुख क्षमता वृद्धि है।

INS जटायु की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?

  • INS जटायु, पूर्व में नौसेना टुकड़ी मिनिकॉय को लक्षद्वीप द्वीपसमूह में मिनिकॉय द्वीप पर एक उन्नत नौसैनिक अड्डे के रूप में नियुक्त किया गया है।
    • यह नौसेना प्रभारी अधिकारी (लक्षद्वीप), दक्षिणी नौसेना कमान के परिचालन नियंत्रण के तहत कार्य करेगा।
  • यह बेस हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की परिचालन पहुँच को बढ़ाने के साथ ही समुद्री डकैती विरोधी, मादक द्रव्य विरोधी और निगरानी कार्यों के लिये भी इसकी क्षमताओं को बढ़ाता है।
    • लक्षद्वीप द्वीपसमूह के सुदूर दक्षिणी एटोल मिनिकॉय में स्थित, INS जटायु रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण समुद्री संचार लाइनों की अनदेखी करता है, जो इस क्षेत्र में भारत की समुद्री उपस्थिति को सुदृढ़ करता है।
  • हिंद महासागर में चीन की बढ़ती उपस्थिति के मद्देनज़र, INS जटायु भारत की समुद्री प्रभुत्व और क्षेत्रीय अखंडता को कमज़ोर करने के किसी भी प्रयास को संतुलित करने एवं रोकने की क्षमता को मज़बूत करता है।
  • NS जटायु प्रभावी रूप से लक्षद्वीप में देश का दूसरा नौसैनिक बेस होगा। कवरत्ती में द्वीपों पर नौसेना के पहले बेस INS द्वीपरक्षक की शुरुआत वर्ष 2012 में की गई थी।
  • INS जटायु में हवाई अड्डा और कर्मियों के आवास सहित अतिरिक्त बुनियादी ढाँचे की सुविधा होगी जिसका उद्देश्य नौसेना संचालन का समर्थन करना तथा व्यापक सुरक्षा कवरेज सुनिश्चित करना है।
  • INS जटायु मिनिकॉय द्वीप पर स्थित है। मिनिकॉय द्वीप 8 डिग्री चैनल और 9 डिग्री चैनल जैसी महत्त्वपूर्ण समुद्री संचार लाइनों (SLOC) के मध्य स्थित है जिसके पारिणामस्वरूप यह अत्यधिक समुद्री यातायात के कारण होने वाले समुद्री प्रदूषण के प्रति अतिसंवेदनशील है।
    • 8 डिग्री चैनल भारतीय मिनिकॉय द्वीप को मालदीव से अलग करता है।
    • 9 डिग्री चैनल मिनिकॉय द्वीप को लक्षद्वीप द्वीपसमूह से अलग करता है।

लक्षद्वीप द्वीपसमूह

  • भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश, लक्षद्वीप (संस्कृत और मलयालम में अर्थ- 'एक लाख द्वीप') एक द्वीपसमूह है जिसमें कोच्चि से 220 किमी. और 440 किमी. के बीच स्थित 36 द्वीप शामिल हैं।
  • इस द्वीपसमूह का कुल क्षेत्रफल केवल 32 वर्ग किमी. है जिनमें से मात्र 11 द्वीपों पर लोग निवास करते हैं। यह केंद्र के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन है।
  • लक्षद्वीप हिंद महासागर में स्थित कोरलाइन द्वीपों की शृंखला का हिस्सा है जिसमें दक्षिण में मालदीव और भूमध्य रेखा के दक्षिण में चागोस द्वीपसमूह शामिल है।

INAS 334 स्क्वाड्रन से संबंधित मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?

  • भारतीय नौसेना एयर स्क्वाड्रन (INAS) 334, MH-60R हेलीकॉप्टर श्रेणी का पहला स्क्वाड्रन है, जिन्हें  "सीहॉक्स" की संज्ञा दी जाती है। स्क्वाड्रन को INS गरुड़, कोच्चि में तैनात किया गया था।
  • स्क्वाड्रन फरवरी 2020 में 24-विमानों के लिये संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हस्ताक्षरित विदेशी सैन्य बिक्री (FMS) अनुबंध का एक हिस्सा है।
  • MH 60आर सीहॉक ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर का एक समुद्री संस्करण है जो निम्नलिखित विभिन्न अनुप्रयागों के लिये डिज़ाइन किया गया है:
  • हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में सीहॉक्स की तैनाती भारतीय नौसेना की समुद्री उपस्थिति को मज़बूत करने के साथ ही संभावित खतरों को दूर करती है तथा रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण इस क्षेत्र में एक सुरक्षित वातावरण निर्मित करती है।

भारतीय नौसेना के कमांड:

  • इसमें तीन ऑपरेशनल एवं एक थियेटर कमांड शामिल हैं। प्रत्येक कमांड का नेतृत्व वाइस एडमिरल रैंक का एक फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ करता है। अंडमान एवं निकोबार कमांड, 2001: यह पोर्ट ब्लेयर,अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पर आधारित एक एकीकृत त्रि-सेवा थियेटर कमांड है।
  • इसमें भारतीय नौसेना, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना तथा भारतीय तटरक्षक बल शामिल हैं।

कमांड

        स्थापना वर्ष 

     मुख्यालय

उत्तरदायित्व का क्षेत्र

पश्चिमी नौसेना कमांड

          1963

        मुंबई

अरब सागर, गुजरात से महाराष्ट्र तक समुद्र तट, जिसमें गोवा, लक्षद्वीप और मिनिकॉय द्वीप समूह शामिल हैं।

पूर्वी नौसेना कमान

          1971

    विशाखापत्तनम

बंगाल की खाड़ी, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की तटरेखा

दक्षिणी नौसेना कमान

          1951

        कोच्चि

हिंद महासागर, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप तथा मिनिकॉय द्वीप समूह की तटरेखा

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स:

प्रश्न. द्वीपों के निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म 'दस डिग्री चैनल' द्वारा एक-दूसरे से अलग किया जाता है? (2014)

(a) अंडमान और निकोबार
(b) निकोबार और सुमात्रा
(c) मालदीव और लक्षद्वीप
(d) सुमात्रा और जावा

उत्तर: (a)


प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा 'INS अस्त्रधारिणी' का सबसे अच्छा विवरण है, जो हाल ही में खबरों में था? (वर्ष 2016)

 (A) उभयचर युद्ध पोत
 (B) परमाणु संचालित पनडुब्बी
 (C) टॉरपीडो लॉन्च और रिकवरी वेसल
 (D) परमाणु संचालित विमान वाहक

 उत्तर: (C)


प्रश्न 3. हिंद महासागर नौसेना परिसंवाद (सिम्पोज़ियम) (IONS) के संबंध में निम्नलिखित पर विचार कीजिये: (2017) 

  1. प्रारंभी (इनाॅगुरल) IONS भारत में 2015 में भारतीय नौसेना की अध्यक्षता में हुआ था।
  2. IONS एक स्वैच्छिक पहल है जो हिंद महासागर क्षेत्र के समुद्रतटवर्ती देशों (स्टेट्स) की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाना चाहता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (b) 

व्याख्या:

  • हिंद महासागर नौसेना परिसंवाद (IONS) एक स्वैच्छिक पहल है जो क्षेत्रीय रूप से प्रासंगिक समुद्री मुद्दों पर चर्चा के लिये एक खुला और समावेशी मंच प्रदान करके हिंद महासागर क्षेत्र के तटवर्ती राज्यों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने का प्रयास करती है। अतः कथन 2 सही है।
  • यह समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने और सदस्य देशों के मध्य मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने के लिये एक मंच प्रदान करता है।
  • IONS फरवरी 2008 में नई दिल्ली, भारत में आयोजित किया गया था। नौसेना स्टाफ के प्रमुख, भारतीय नौसेना को वर्ष 2008-10 की अवधि के लिये IONS के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था। अतः कथन 1 सही नहीं है।

अतः विकल्प (b) सही है।


मेन्स:

प्रश्न. 'मोतियों के हार' (द स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स) से आप क्या समझते हैं? यह भारत को किस प्रकार प्रभावित करता है? इसका सामना करने के लिये भारत द्वारा उठाए गए कदमों की संक्षिप्त रूपरेखा दीजिये। (2013)

प्रश्न. मालदीव में पिछले दो वर्षों में हुई राजनैतिक घटनाओं की विवेचना कीजिये। यह बताइए कि क्या ये भारत के लिये चिंता का विषय है? (2013)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2