इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

एशियाई पाम ऑयल गठबंधन

  • 24 Sep 2022
  • 4 min read

एशिया के पाँच प्रमुख पाम ऑयल आयातक देश भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल के शीर्ष खाद्य तेल उद्योग संघों ने एशियाई पाम ऑयल गठबंधन (Asian Palm Oil Alliance-APOA) के निर्माण के लिये सहमति व्यक्त की हैं।

  • APOA ने अपनी पहली आम सभा की बैठक, भारत (अगरा) में हो रहे ग्लोबोइल शिखर सम्मेलन (Globoil Summit) के इतर आयोजित की और इसकी अगली बैठक वर्ष 2023 की शुरुआत में इंडोनेशिया में आयोजित होने की संभावना है।
  • ग्लोबोइल शिखर सम्मेलन विश्व के अग्रणी खाद्य तेल और कृषि व्यापार सम्मेलन, प्रदर्शनियों एवं पुरस्कारों में से एक है।
    • वर्ष 2022 ग्लोबोइल इंडिया के 25वें वर्ष का उत्सव भी है।

एशियाई पाम ऑयल गठबंधन (APOA):

  • APOA का उद्देश्य पाम ऑयल का उपभोग करने वाले देशों के आर्थिक और व्यावसायिक हितों की रक्षा करना और सदस्य देशों में पाम ऑयल की खपत को बढ़ावा देना है।
  • गठबंधन यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगा कि पाम ऑयल को उच्च गुणवत्ता वाले वहनीय और स्वस्थ वनस्पति खाद्य तेल के रूप में मान्यता दी जाए तथा पाम ऑयल के बारे में व्याप्त नकारात्मक धारणा को बदला जाए।
  • APOA की सदस्यता का और विस्तार किया जाएगा ताकि पूरे महाद्वीप में पाम ऑयल के उत्पादन या शोधन से जुड़ी कंपनियों या औधोगिक निकायों को शामिल किया जा सके।

पाम ऑयल:

  • पाम ऑयल वर्तमान में वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक खपत वाला वनस्पति तेल है।
  • इसका उपयोग डिटर्जेंट, प्लास्टिक, सौंदर्य प्रसाधन और जैव ईंधन के उत्पादन में बड़े पैमाने पर किया जाता है।
  • इंडोनेशिया और मलेशिया मिलकर वैश्विक पाम ऑयल उत्पादन में लगभग 90% का योगदान देते हैं, जिसमें इंडोनेशिया ने वर्ष 2021 में 45 मिलियन टन से अधिक की सबसे बड़ी मात्रा का उत्पादन किया।
  • इसके शीर्ष उपभोक्ता भारत, चीन और यूरोपीय संघ (EU) हैं।
  • भारत का खाद्य तेल का वार्षिक आयात लगभग 13-14 मिलियन टन (MT) है।
  • लगभग 8 मीट्रिक टन पाम ऑयल इंडोनेशिया और मलेशिया से आयात किया जाता है, जबकि अन्य तेल, जैसे- सोया और सूरजमुखी का आयात अर्जेंटीना, ब्राज़ील, यूक्रेन तथा रूस से किया जाता है।
    • पाम ऑयल की वैश्विक खपत का लगभग 40% हिस्सा एशिया में होता है जबकि यूरोप में पाम ऑयल के व्यापार का 12% हिस्सा है। इंडोनेशिया और मलेशिया दुनिया के सबसे बड़े पाम ऑयल निर्यातक हैं
  • भारत, एशिया में पाम ऑयल का सबसे बड़ा आयातक है, जो वैश्विक आयात का 15% हिस्सा है, इसके बाद चीन (9%), पाकिस्तान (4%) और बांग्लादेश (2%) का स्थान है।

प्रश्न. 'पाम ऑयल' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2021)

  1. पाम ऑयल का पेड़ मूलतः दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता  है।
  2. पाम ऑयल कुछ उद्योगों के लिये कच्चा माल है जैसे- लिपस्टिक और परफ्यूम का निर्माण।
  3. पाम ऑयल का उपयोग बायोडीज़ल के उत्पादन के लिये किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (b)

स्रोत: फाइनेंसियल एक्सप्रेस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow