दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

एआई-प्रेन्योर्स ऑफ इंडिया

  • 18 Feb 2026
  • 17 min read

स्रोत: पीआईबी

नीति आयोग के अंतर्गत अटल इनोवेशन मिशन ने इंडिया एआई इंपैक्ट समिट, 2026 में  "एआई-प्रेन्योर्स ऑफ इंडिया" नामक एक प्रमुख कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया।

  • पुस्तक की प्रमुख विशेषताएँ: यह पुस्तक अटल इन्क्यूबेशन सेंटर्स के राष्ट्रव्यापी नेटवर्क से चयनित 45 अग्रणी एआई स्टार्टअप्स की उद्यम यात्राओं का विवरण प्रस्तुत करती है।
    • इस पुस्तक के अंतर्गत ‘फाउंडर-फर्स्ट’ दृष्टिकोण को अपनाया गया है, जिसमें केवल तकनीकी उपलब्धियों पर बल देने के स्थान पर संस्थापकों की प्रेरणा, धैर्य, संघर्ष तथा नवाचार-यात्रा के अनुभवों को रेखांकित किया गया है।

अटल इनोवेशन मिशन (AIM)

  • परिचय: नीति आयोग द्वारा वर्ष 2016 में शुरू किया गया अटल इनोवेशन मिशन भारत सरकार की प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य देश में नवाचार एवं उद्यमिता की संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।
    • यह विद्यार्थियों में समस्या-समाधान अभिवृत्ति को विकसित करता है तथा विद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं अनुसंधान संस्थानों में नवाचार एवं उद्यमिता पारितंत्र को सुदृढ़ करता है।

AIM के अंतर्गत प्रमुख कार्यक्रम:

कार्यक्रम

लक्षित समूह 

मुख्य विशेषताएँ/ उद्देश्य          

अटल टिंकरिंग लैब्स (ATLs)

कक्षा 6–12 के विद्यार्थी

विद्यालयों में 3डी प्रिंटिंग, रोबोटिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उपकरणों के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देने हेतु स्थापित किया गया है।

अटल इन्क्यूबेशन सेंटर (AICs)

स्टार्टअप और उद्यमी

बिजनेस इन्क्यूबेटर वे संस्थान हैं जो मेंटरशिप, फंडिंग और तकनीकी सहायता प्रदान करके स्टार्टअप को बढ़ावा देते हैं।

अटल सामुदायिक नवाचार केंद्र (ACICs)

अविकसित एवं वंचित क्षेत्र

टियर-2/3 शहरों, जनजातीय क्षेत्रों तथा वंचित समुदायों में नवाचार को बढ़ावा।

अटल न्यू इंडिया चैलेंजेज़ (ANIC)

प्रौद्योगिकी-आ-धारित नवोन्मेषक

राष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों का समाधान करने वाले नवाचारों को वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन।

मेंटर इंडिया

उद्यमी एवं नवोन्मेषक

AIM कार्यक्रमों के तहत उद्यमियों और नवोन्मेषकों का मार्गदर्शन करने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में 6,200 से अधिक मेंटर्स को शामिल किया गया है।

और पढ़ें: अटल इनोवेशन मिशन 2.0

close
Share Page
images-2
images-2