ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

अभ्यास शक्ति का 8वाँ संस्करण

  • 18 Jun 2025
  • 1 min read

स्रोत: द हिंदू

शक्ति अभ्यास का आठवाँ संस्करण, जो भारत और फ्राँस के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है, 18 जून से 1 जुलाई 2025 तक ला कैवेलरी, फ्राँस में आयोजित किया जाएगा।

  • यह भारत और फ्राँस की सेनाओं के बीच एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास है, जिसका उद्देश्य पारस्परिक संचालन क्षमता, संचालन समन्वय, और सेना-से-सेना संपर्क को सुदृढ़ करना है।
  • इस संस्करण का मुख्य ध्यान संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अंतर्गत एक उप-पारंपरिक वातावरण में संयुक्त अभियानों पर होगा, और प्रशिक्षण अर्द्ध-शहरी भूभाग में आयोजित किया जाएगा।
    • संयुक्त राष्ट्र चार्टर का अध्याय VII अंतर्राष्ट्रीय शांति स्थापना हेतु सैन्य एवं गैर-सैन्य कार्रवाईयों (जैसे प्रतिबंध, नाकेबंदी, और सैन्य बल की तैनाती) को अधिकृत करता है।
  • फ्राँस और भारत के बीच अन्य संयुक्त अभ्यास: अभ्यास वरुण (नौसेना), अभ्यास गरुड़ (वायु), और अभ्यास डेज़र्ट नाइट (भारत, फ्राँस और UAE)।

और पढ़ें: भारत-फ्राँस संबंध

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2