दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

सैन्य अभ्यास शक्ति 2021 का छठा संस्करण

  • 13 Nov 2021
  • 2 min read

भारत-फ्रांँस सैन्य अभ्यास शक्ति (SHAKTI) 2021(द्विपक्षीय संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास) का छठा संस्करण नवंबर में फ्रांँस के फ्रेजस (Frejus) में आयोजित किया जाएगा।

  • गोरखा राइफल्स इन्फैंट्री बटालियन की एक प्लाटून इस द्विपक्षीय अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करेगा। 

प्रमुख बिंदु

France

  • परिचय:
    • यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत अर्द्ध-शहरी इलाके की पृष्ठभूमि में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाना है।
    • दोनों देशों की सेनाओं के बीच द्विवार्षिक अभ्यास वर्ष 2011 में शुरू हुआ था।
      • यह भारत और फ्रांँस द्वारा क्रमिक रूप से आयोजित किया जाता है।
    • अभ्यास शक्ति का अंतिम संस्करण वर्ष 2019 में राजस्थान में आयोजित किया गया था, जिसमें ‘अर्द्ध-रेगिस्तानी इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों’ का अभ्यास किया गया था।
  • भारत और फ्रांँस के बीच सैन्य अभ्यास:

नोट:

  • गगन शक्ति का संचालन भारतीय वायुसेना द्वारा हिंद महासागर क्षेत्र के सम्पूर्ण विस्तारित क्षेत्र में अपने वायु सैन्य क्षमता के प्रभुत्त्व को प्रदर्शित करने के लिये किया जाता है।
  • गरुड़ शक्ति भारत और इंडोनेशिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
  • मित्र शक्ति भारत और श्रीलंका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
  • हरिमऊ शक्ति भारत-मलेशिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow