इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स : 04 दिसंबर, 2018

  • 04 Dec 2018
  • 10 min read

अभिनव बिंद्रा को निशानेबाजी का सर्वोच्च पुरस्कार


भारत के ओलंपिक पदक विजेता और विश्व चैंपियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (International Shooting Sport Federation- ISSF) ने ‘द ब्लू क्रॉस’ (The Blue Cross) पुरस्कार से सम्मानित किया है।

  • अभिनव बिंद्रा यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं।
  • उन्हें यह पुरस्कार इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन की एथलीट कमेटी के अध्यक्ष के रूप में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिये प्रदान किया गया है।
  • ‘द ब्लू क्रॉस’ ISSF की तरफ से दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।
  • अभिनव बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल इवेंट का गोल्‍ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। वह ओलंपिक खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।
  • अभिनव बिंद्रा को वर्ष 2000 में अर्जुन अवॉर्ड और वर्ष 2001 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
  • वर्ष 2009 में उन्हें पद्मभूषण सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • 2010 से 2014 तक वह ISSF एथलीट समिति के सदस्य और वर्ष 2014 से वर्ष 2018 तक चेयरमैन रहे।
  • एथलीट के रूप में शानदार करियर तथा वैश्विक रूप से निशानेबाजों के लिये रोल मॉडल होने के कारण इन्हें जनवरी 2016 में ‘प्रेसिडेंट्स बटन’ (President’s Button) और ‘डिप्लोमा ऑफ ऑनर’ (Diploma of Honour) से सम्मानित किया गया था।

सहरिया जनजाति


सहरिया जनजाति (Saharia Tribe) को कम विकास सूचकांक के कारण विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह (Particularly Vulnerable Tribal Group- PVTG) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

  • यह जनजाति देश की सबसे पिछड़ी जनजातियों में से एक है।
  • यह जनजाति राजस्थान और मध्य प्रदेश में निवास करती है।
  • यह जनजाति विभिन्न हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करती है तथा कई हिंदू त्योहार भी मनाती है।

फूड सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स (Food Sustainability Index- FSI)


फूड सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स (FSI), द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (The Economist Intelligence Unit) द्वारा बरीला सेंटर फॉर फूड एंड न्यूट्रिशन (Barilla Center for Food & Nutrition) के साथ मिलकर विकसित किया गया है।

  • फूड सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स के इस वर्ष के संस्करण का शीर्षक 'फिक्सिंग फूड-2018: सतत विकास लक्ष्यों के प्रति सर्वोत्तम अभ्यास' (Fixing Food-2018: Best Practices towards the Sustainable Development Goals) था।
  • यह गुणात्मक और मात्रात्मक तरीके से राष्ट्रीय खाद्य प्रणालियों की स्थिरता का आकलन करने के लिये डिज़ाइन किया गया एक मॉडल है।
  • खाद्य स्थिरता सूचकांक तीन व्यापक श्रेणियों पर आधारित है:
  1. खाद्य हानि और अपशिष्ट (Food loss and Waste)
  2. टिकाऊ कृषि (Sustainable Agriculture)
  3. पोषण संबंधी चुनौतियाँ (Nutritional Challenges)
  • वैश्विक परिदृश्य के साथ तुलनात्मक अध्ययन से संकेत मिलता है कि भारत ने खाद्य हानि और अपव्यय को रोकने में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टिकाऊ कृषि में औसत से नीचे है और पोषण संबंधी चुनौतियों का सामना करने में भी इसकी स्थिति सबसे खराब है।
  • खाद्य उत्पादन में वृद्धि के बावजूद यह 2018 में 67 देशों के बीच 33वें स्थान पर है। ब्रिक्स (BRICS) देशों में केवल चीन (23) भारत से बेहतर है।
  • फ्राँस ने इस सूचकांक में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि नीदरलैंड और कनाडा क्रमशः दूसरे तथा तीसरे स्थान पर हैं।
  • FSI का पहला संस्करण वर्ष 2016 में प्रकाशित किया गया था।

भारतीय नौसेना दिवस


4 दिसंबर को भारत में भारतीय नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

  • वर्ष 1971 में कराची हार्बर में पाकिस्तान के नौसेना मुख्यालय पर भारतीय नौसेना को आपरेशन ट्राइडेंट (Trident) में मिली शानदार कामयाबी की याद में यह दिवस मनाया जाता है।
  • 4 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तान के साथ युद्ध में भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत कराची बंदरगाह पर एक ही रात में पकिस्तान के तीन जलपोतों को नष्ट था।
  • ऑपरेशन ट्राइडेंट की योजना नौसेना प्रमुख एडमिरल एस.एम. नंदा के नेतृत्व में बनाई गई थी। इस ऑपरेशन की ज़िम्मेदारी 25वीं स्क्वॉर्डन कमांडर बबरू भान यादव को दी गई थी।

    अन्य महत्त्वपूर्ण ऑपरेशन

    • ऑपरेशन विजय- (1961) पुर्तगालियों से गोवा की मुक्ति के लिये इस ऑपरेशन में पहली बार भारतीय नौसेना का इस्तेमाल किया गया।
    • ऑपरेशन कैक्टस- (नवंबर 1988) – भारतीय सेना के साथ मिलकर मालदीव से तमिल उग्रवादियों को खदेड़ने के लिये।
    • ऑपरेशन तलवार- कारगिल युद्ध के दौरान।
    • ऑपरेशन सुकून (Sukoon) - (2006)- इज़रायल और लेबनान संघर्ष के दौरान लेबनान में फँसे भारत, श्रीलंका और नेपाल के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिये।
    • ऑपरेशन सेफ होम कमिंग- (फरवरी 2011)- युद्धग्रस्त लीबिया से भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिये।
    • ऑपरेशन राहत (RAAHAT) – (अप्रैल 2015)- यमन संकट के दौरान वहाँ फँसे भारतीयों को बचने के लिये।
    • ऑपरेशन निस्तार (NISTAR) - (जून 2018)- चक्रवाती तूफ़ान मेकेनु (Mekenu) के कारण यमन के सोकोत्रा (Yemeni island of Socotra) द्वीप में फँसे 38 भारतीयों को बचाने के लिये।

    भालू पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन (International Conference on Bears)


    आगरा (उत्तर प्रदेश)
    में भालू पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

    • इस सम्मलेन में 11 देशों के 80 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
    • इस चार दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य चिड़ियाघरों, अभयारण्यों और बचाव केंद्रों पर भालू तथा अन्य जंगली जानवरों के कल्याण के बारे में जानकारी साझा करना है।
    • इस सम्मलेन का आयोजन वाइल्डलाइफ SOS (Wildlife SOS) द्वारा अमेरिका और कनाडा के बियर केयर ग्रुप (Bear Care Group) के सहयोग से किया जा रहा है।
    • यह सम्मेलन भालू देखभाल, वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष (Man-animal Conflict) को कम करने पर केंद्रित है।

    ‘शिन्यु मैत्री- 2018’ (SHINYUU Maitri- 2018)


    3 दिसंबर, 2018 को भारतीय वायुसेना और जापान के एयर सेल्फ डिफेंस फोर्सेज (Japanese Air Self Defence Forces- JASDF) के बीच ‘शिन्यु मैत्री’ (SHINYUU Maitri) नामक अभ्यास शुरू हुआ।

    • इस युद्धाभ्यास का आयोजन आगरा (उत्तर प्रदेश) में किया गया है जो 7 दिसंबर, 2018 तक चलेगा।
    • इस युद्ध अभ्यास की थीम परिवहन वायुयान पर संयुक्त गतिशीलता/मानवीय सहायता और आपदा राहत (Humanitarian Assistance & Disaster Relief- HADR) है।
    • भारत और जापान की वायुसेनाओं के बीच यह पहला अभ्यास है।
    • उल्लेखनीय है कि हाल ही में भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के बीच भारत के मिज़ोरम में धर्म गार्जियन-2018 नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास भी आयोजित किया गया था।
    • इसके अलावा जापान-भारत नौसैनिक अभ्यास जिसे JIMEX नाम से जाना जाता है का आयोजन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में किया गया था।
    close
    एसएमएस अलर्ट
    Share Page
    images-2
    images-2