इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

कन्याश्री योजना को संयुक्त राष्ट्र संघ लोक सेवा पुरस्कार

  • 27 Jun 2017
  • 3 min read

समाचारों में क्यों?
विदित हो कि पश्चिम बंगाल सरकार को संयुक्त राष्ट्र संघ के लोक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने यह पुरस्कार पश्चिम बंगाल सरकार की कन्याश्री प्रकल्प योजना के तहत बाल विवाह से निपटने और राज्य में लड़कियों की शिक्षा को सुनिश्चित करने की ज़ोरदार पहल के लिये दिया है।

क्या है कन्याश्री योजना?

  • यह पश्चिम बंगाल सरकार की एक बालिका छात्रवृत्ति योजना है। इस योजना के तहत सरकार 18 वर्ष की आयु में पहुँचने पर बालिका को 25,000 रुपए की वित्तीय सहायता देती है।
  • सरकार 18 वर्ष की आयु तक बालिकाओं को सालाना छात्रवृत्ति प्रदान करती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा में महत्त्वपूर्ण सुधार करना है और विशेष रूप से उन लड़कियों की जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन व्यतीत करने वाले परिवारों से संबंधित हैं।

क्यों चयनित हुई यह योजना?

  • उल्लेखनीय है कि इस पहल के तहत लड़कियों के बैंक खातों में कैश जमा किया गया, ताकि उनकी पढ़ाई जारी रहे। इस योजना में 40 लाख से ज़्यादा लड़कियों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं और उनके बैंक खातों में 50 करोड़ डॉलर से ज़्यादा की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।
  • इस पहल का हवाला देते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा कि बाल-विवाह की दर में कमी, महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार

  • संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार दुनिया के संस्थानों को सार्वजनिक सेवाओं में नवप्रवर्तन और उत्कृष्टता के लिये दिया जाता है। यह सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के कार्यान्वयन में सार्वजनिक सेवाओं की प्रमुख भूमिका को रेखांकित करता है।
  • सार्वजनिक सेवा में नवाचारों और सेवाओं में उत्कृष्टता की पहचान करने के लिये संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष लोक सेवा दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया भर के देशों द्वारा सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने में दिये जाने वाले योगदान को और अधिक प्रभावी बनाना है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 23 जून को लोक सेवा दिवस मनाया जाता है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2